{"_id":"6a86fa8b133388d6af0e5e83","slug":"highest-number-of-ba-admissions-in-the-first-merit-list-many-seats-still-vacant-noida-news-c-1-noi1095-4631210-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहली मेरिट सूची में बीए में सबसे ज्यादा दाखिले, कई सीटें अब भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहली मेरिट सूची में बीए में सबसे ज्यादा दाखिले, कई सीटें अब भी खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-39 में पहली कटऑफ के बाद प्रवेश की स्थिति
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-39 में पहली मेरिट सूची के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें बीए में सबसे अधिक 123 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। हालांकि पहली मेरिट सूची के बाद भी कॉलेज में कई सीटें खाली हैं। बुधवार को दूसरी कटऑफ जारी होने की संभावना है।
पहली मेरिट के आधार पर बीए की 350 सीटों में 123 सीटों पर प्रवेश हुआ है। बीकॉम की 160 सीटों में 46 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। विज्ञान वर्ग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 39 प्रवेश हुए हैं। वहीं एमएससी जूलॉजी में सात, एमए इकोनॉमिक्स में 14 और एमकॉम में 22 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कॉलेज में बीए और बीकॉम जैसे परंपरागत पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि अधिक दिखाई दे रही है। दूसरी ओर विज्ञान वर्ग के कुछ पाठ्यक्रमों में अभी कई सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रशासन को दूसरी मेरिट सूची में अधिक प्रवेश होने की उम्मीद है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता मिश्रा ने बताया कि पहली कटऑफ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीए में सबसे अधिक 123 दाखिले हुए हैं। खाली सीटों पर दूसरी कटऑफ के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।