{"_id":"6ad785899559ac60190f32cd","slug":"higher-risk-of-tb-in-patients-with-hiv-and-diabetes-noida-news-c-1-noi1095-4854817-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गंग नहर की सफाई के चलते 25 दिन रहेगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गंग नहर की सफाई के चलते 25 दिन रहेगी पानी की किल्लत
विज्ञापन
- चार दिन के लिए स्टोर किया 1250 एमएलडी पानी, इसके बाद नलकूप और रैनीवेल से होगी आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हर साल की तरह इस बार भी शहर में गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने जा रही है। बुधवार से गंग नहर की सफाई के चलते गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित प्लांट से नोएडा को मिलने वाली गंगाजल की आपूर्ति बंद होने की आशंका है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार तक गंगाजल की आपूर्ति सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके बाद शहर में अगले चार दिन की जरूरत के लिए स्टोर किए गए पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। गंग नहर की सफाई का काम पूरा होने में करीब 20 से 25 दिन लग सकते हैं। इस दौरान नलकूप और रैनीवेल के पानी से आपूर्ति की जाएगी।
हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था के बावजूद शहरवासियों को पानी की गुणवत्ता और कम दबाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नलकूप के पानी में टीडीएस का स्तर अधिक होने के कारण पानी खारा आता है। वहीं, कई सेक्टरों और गांवों में कम दबाव से पानी पहुंचने की शिकायतें भी सामने आती हैं। गंग नहर में पानी नवंबर में दोबारा छोड़े जाने की संभावना है।
छह से सात टैंकों में किया पानी का भंडारण :
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, शहर में अगले चार दिन तक गंगाजल की आपूर्ति सामान्य रखने के लिए करीब 1250 एमएलडी पानी का भंडारण छह से सात टैंकों में किया गया है। स्टॉक खत्म होने के बाद नलकूप और रैनीवेल के जरिए पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
जल विभाग के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि किसी भी क्षेत्र में पानी का संकट न होने पाए। जिन इलाकों में पानी की अधिक समस्या होगी, वहां टैंकर भेजे जाएंगे। शहर में संचालित नलकूपों को भी पूरी क्षमता से चलाया जाएगा।
रोजाना 415 एमएलडी पानी की आपूर्ति :
नोएडा में सेक्टरों और गांवों में प्रतिदिन करीब 415 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। इसमें लगभग 260 एमएलडी गंगाजल गाजियाबाद से आता है। हर साल गंग नहर की सफाई के दौरान करीब 20 से 26 दिन तक गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित रहती है। ऐसे में इस बार भी शहरवासियों को वैकल्पिक जलापूर्ति पर निर्भर रहना पड़ेगा।