फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High Voltage line crosses over house in Pingawa

घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन

Wed, 23 Sep 2020 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
High Voltage line crosses over house in Pingawa
पिनगवां। पिनगवां कस्बे में रिहायशी घरों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की छतों के बेहद करीब ये तार गुजर रहे हैं। 20 दिन पहले भी ऐसे ही तारों की वजह से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि अगर विभाग ने जल्द ही इन तारों को नहीं हटाया तो यहां भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इन तारों की वजह से कई बंदर और बकरियों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग इनकी चपेट में आने से बचे हैं। लोगों का कहना है कि इन तारों को हटवाने के लिए वे कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई हादसा होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। जल्द ही तारों को हटाया नहीं गया तो मजबूर होकर सैकड़ों लोग पुन्हाना-नगीना रोड पर जाम लगाएंगे।
विज्ञापन

पिनगवां निवासी आस मोहम्मद उर्फ हप्पन कुरैशी, सरीफ कुरैशी का कहना है कि वार्ड नंबर 20 में कई घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है। इन्हें हटवाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से वे शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है, दो बिजली के खंभे ढाणा रोड पर लगा दिए गए हैं बाकी खंभों को भी जल्द लगाकर तारों को बदल दिया जाएगा। - शमीम अहमद, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed