{"_id":"627bf9da1df0c9519904cc49","slug":"high-tension-wire-fell-on-security-guard-going-on-duty-burnt-alive-including-bike-noida-news-noi6479980137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड पर गिरा हाईटेंशन तार, बाइक समेत जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड पर गिरा हाईटेंशन तार, बाइक समेत जिंदा जला
विज्ञापन
सुनील कुमार (फाइल फोटो)।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड पर हाईटेंशन तार गिर गया। बुधवार सुबह हुए हादसे में गांव जटौला निवासी सुनील कुमार (30) बाइक समेत जल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे ने नाराज ग्रामीणों ने ततारपुर-जटौला रोड जाम कर दिया। परिजनों ने शव उठाने से कर दिया। परिजन और ग्रामीण आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही एसडीएम वैशाली सिंह, डीएसपी अनिल कुमार और बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। आश्वासन मिलने के बाद करीब तीन घंटे बाद शव को उठाने दिया गया। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर
लिया है।
डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि गांव जटौला निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बेटा सुनील कुमार गांव पृथला स्थित एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह बाइक से डयूटी पर जा रहा था। शमशानघाट के सामने अचानक हाईटेंशन तार उसपर गिर गया। बिजली करंट से बाइक में आग लग गई, युवक भी बुरी तरह जल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जटौला-ततारपुर-पृथला मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम , डीएसपी और बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक करीब तीन घंटे तक सड़क मार्ग जाम रखा गया। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद जाम खोला गया। पुलिस का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगाी।
आधे घंटे तक नहीं काटी गई बिजली सप्लाई
ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 11केवी हाइटेंशन लाइन होने के कारण सुनील के शरीर में आग लग गई। सप्लाई जारी रहने की वजह से कोई उसके पास नहीं पहुंच पाया। रास्ते में जलभराव के कारण करंट पानी में भी दौड़ गया। बिजली वालों को बार-बार सूचना देने पर सप्लाई बंद नहीं की गई। करीब आधा घंटे ग्रामीणों ने किसी तरह खुद लाइन काटकर सप्लाई बंद की। तब तक सुनील का आधा शरीर जल गया और उसका एक हाथ बिल्कुल अलग हो गया। बिजली निगम के साथ लोक निर्माण विभाग की भी बड़ी लापरवाही है। रास्ते में पिछले लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
परिवार पर दुख का पहाड़ बनकर टूटी बिजली निगम की लापरवाही
पलवल (प्रवीण बैंसला)। गांव जटौला में बिजली निगम की लापरवाही एक परिवार पर पहाड़ बनकर टूटी। लापरवाही के कारण घर का इकलौता चिराग बुझ गया। घर के इकलौते कमाऊ पूत के चले जाने से परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया। घर से रोटी कमाने निकले सुनील को क्या पता था कि उसके सारे सपने अधूरे रह जाएंगे। सुरक्षा कर्मी की साधारण सी नौकरी कर परिवार का गुजर बसर करने वाले सुनील का छोटी बहन की शादी धूमधाम से करने का सपना भी अधूरा रह गया।
हाइटेंशन की तार चपेट में आए सुनील के चाचा रामपत ने बताया कि उसके भाई धर्मबीर पैरों से दिव्यांग होने के चलते कामकाज करने में असमर्थ है। उसका इकलौता बेटा सुनील ही एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी कर परिवार का गुजारा कर रहा था। चाल साल पहले बहन भावना की शादी करने के बाद अब सुनील छोटी बहन सुशीला की शादी करने के लिए रुपये एकत्रित कर रहा था। उसने बहन सुशीला से उसकी शादी धूमधाम से करने का वादा किया था। सुनील की एक बेटा (5) व एक बेटी (8) है। इकलौते कमाऊ पूत के जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से तार स्पार्क कर रहा था, यदि समय पर उसकी मरम्मत कर ली जाती तो उसके परिवार का चिराग बुझने से बच जाता। संवाद
पहले हो चुके हादसे
- 23 फरवरी 2022 - रसूलपुर रोड पर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से छत पर वेल्डिंग करने गए चव्वन का नंगला निवासी रोबिन की मौत।
- 31 अक्तूबर 2021 - गांव भिडूकी में छत पर खेल रही तीन वर्षीय परी की हाइटेंशन की चपेट में आने से मौत।
- 01 जुलाई 2021 गांव सीहा में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से कपिल (16) की मौत।
- 03 जुलाई 2021 गांव सीहा में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गौरव (16) की मौत।
- 09 जुलाई 2021 गांव सीहा में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से नेपाल की मौत।
- 17 फरवरी 2019- मोहन नगर में रैली में शामिल मोहन नगर निवासी डैनी व राजीव नगर निवासी बॉबी की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत