फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High-speed autos cause accidents, administration unaware

Noida News: तेज रफ्तार ऑटो बने हादसों का कारण, प्रशासन बेखबर

Sun, 26 Oct 2025 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
High-speed autos cause accidents, administration unaware
हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं, अधिक सवारियां बैठाने और ज्यादा फेरे लगाने की होड़ में रहते हैं ऑटो चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी से सूरजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे ऑटो हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। अधिक सवारियां बैठाने और ज्यादा फेरे लगाने की होड़ में चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे। सड़क की जर्जर हालत के बावजूद ऑटो चालक तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई यात्री घायल हो चुके हैं।
शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे तिलपता से दादरी की ओर जा रहा एक ऑटो आरओवी के पास डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में दो सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें राहगीरों की मदद से दूसरे वाहन से दादरी के अस्पताल भेजा गया। इससे चार दिन पहले देवला गांव के पास भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया था। उस समय उसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे, जिनमें दो महिलाएं घायल हुईं।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी सुखवीर सिंह आर्य ने बताया कि दादरी और सूरजपुर के बीच दिन-रात ऑटो तेज रफ्तार में दौड़ते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे चालकों पर सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed