फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   high court seeks response from delhi government

राजधानी में श्मशान और कब्रस्तान बढ़ाने की मांग पर जवाब तलब

Wed, 05 May 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
high court seeks response from delhi government
नई दिल्ली। राजधानी में अस्थायी तौर पर श्मशान और कब्रस्तान बढ़ाने की मांग पर केंद्र व दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। जनहित याचिका दायर कोरोना से हो रही मौतों के इजाफे के मद्देनजर इन स्थानों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की खंडपीठ ने याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय निकायों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने याची प्रत्युश प्रसन्ना द्वार मुहैया करवाए गए डाटा पर भी अपने जवाब में विचार करने का निर्देश पक्षकारों को दिया है।
विज्ञापन

याची की ओर से अधिवक्ता स्निग्धा सिंह ने कहा कि अस्पताल मेें बेड, ऑक्सीजन व जांच किट समेत जरूरी सुविधाओं की कमी के कारण राजधानी समेत पूरे देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। हालांकि राजधानी में ये आंकड़ा काफी ज्यादा बढ़ा है। इसके कारण राजधानी में अंतिम संस्कार स्थलों में स्थान का अभाव हो गया है। इससे शवों के क्रियाकर्म में काफी समय लग रहा है। इसलिए अस्थायी तौर पर इनकी संख्या बढ़ाना जरूरी है। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed