फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hey Ram: 'Gandhiji did not give us independence, we were taught wrong history'...Proceedings started on doctor

हे राम : ‘गांधीजी ने नहीं दिलाई आजादी, हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया’...डॉक्टर की पोस्ट पर कार्यवाही शुरू

Fri, 06 Oct 2023 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 06:25 AM IST
सार

अब जिला अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Hey Ram: 'Gandhiji did not give us independence, we were taught wrong history'...Proceedings started on doctor
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो अक्तूबर को जहां पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा था, उसी दिन जिला संयुक्त अस्पताल के एक डॉक्टर राष्ट्रपिता पर आरोप लगा रहे थे कि आजादी उन्होंने नहीं दिलाई। हमको इतिहास ही गलत पढ़ाया गया है। अब जिला अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता द्वारा चलाए गए आंदोलन और उनके बलिदान को झूठलाने का यह काम जिला अस्पताल में तैनात आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कश्यप ने किया है। डॉ. कश्यप को जारी नोटिस के मुताबिक, यह पोस्ट उन्होंने दो अक्तूबर की शाम को किया था। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के व्हाट्सएप ग्रुप में गांधी जयंती पर डॉ. अभिषेक शर्मा ने एक बधाई संदेश पोस्ट किया। इसमें लिखा, ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’। इसके कुछ देर बाद ही डॉ. कश्यप ने कमेंट पोस्ट किया, ‘एक ऐसा झूठ जो हमको बचपन से पढ़ाया गया’।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस पोस्ट के बाद सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में कहा गया है कि यह पोस्ट आपत्तिजनक है और राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। यह राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के भी खिलाफ है। नोटिस में राष्ट्रद्रोह से संबंधित टिप्पणी के लिए एफआईआर कराए जाने की चेतावनी भी दी गई है। डीएम और सीएमओ को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपिता पर इस तरह से टिप्पणी करना अनुचित है। अब तक डॉक्टर ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। जवाब मिलने के बाद उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
- डॉ. रेनू अग्रवाल, सीएमएस, जिला संयुक्त अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed