फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heroin worth 250 million found in the car on the behest of Afghan citizens

नशे की बड़ी खेप बरामद: अफगान नागरिकों की निशानदेही पर कार में मिली 25 करोड़ की हेरोइन

Mon, 05 Sep 2022 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी ग्रेटर नोएडा में रहकर दिल्ली-एनसीआर तक हेरोइन की तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त थे। आरोपियों के अफगानिस्तान से ही हेरोइन लाकर भारत में तस्करी की आशंका है।

विज्ञापन
Heroin worth 250 million found in the car on the behest of Afghan citizens
हेरोइन ड्रग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक बार फिर नशे के बड़े अवैैध धंधे का खुलासा हुआ है। दिल्ली में चार किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार दो अफगानिस्तान के नागरिकों की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पांच किलो हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने ये हेरोइन ऐच्छर पुलिस चौकी क्षेत्र में पंकज वर्मा नाम के व्यक्ति के गैराज में खड़ी इटियोस कार की डिग्गी से बरामद की है। कार्रवाई के दौरान बीटा-2 थाना पुलिस भी मौजूद रही।

विज्ञापन


रविवार देर शाम दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के निरीक्षक विनोद कुमार और अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ दो अफगान नागरिकों रहीमुल्ला और मुस्तफा को लेकर बीटा-2 थाना क्षेत्र में पहुंचे। स्पेशल सेल ने इसकी जानकारी बीटा-2 थाना पुलिस को दी। थाना की टीम भी दिल्ली पुलिस के साथ ऐच्छर चौकी क्षेत्र स्थित एक गैराज में पहुंची। यहां खड़ी एक इटियोस कार से टीम ने पांच किलो हेरोइन बरामद की। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल से हेरोइन व दोनों आरोपियों को लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन


बिरोंडी के युवक ने खड़ी की कार, गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि पकड़े गए आरोपी सूरजपुर की सोसाइटी में रहते थे। उनका परिचित भी यहां रहता था। दो दिन पहले आरोपियों के परिचित बिरोंडी निवासी युवक ने कार गैराज में खड़ी थी। स्थानीय पुलिस की मदद से बिरोंडी निवासी आरोपी को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हेरोइन डिग्गी में पॉलीथीन में पैक कर रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेनो में रहकर दिल्ली तक करते थे तस्करी
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी ग्रेटर नोएडा में रहकर दिल्ली-एनसीआर तक हेरोइन की तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त थे। आरोपियों के अफगानिस्तान से ही हेरोइन लाकर भारत में तस्करी की आशंका है। ग्रेनो में अफगानिस्तान के कई छात्र शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं। इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी यहां पढ़ने की आड़ में नशे के अवैध धंधे में लिप्त हो गए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed