{"_id":"614797148ebc3eb6242a9053","slug":"hemp-smuggling-from-andhra-pradesh-to-ncr-two-arrested-noida-news-noi605590996","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश से एनसीआर तक गांजा तस्करी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंध्रप्रदेश से एनसीआर तक गांजा तस्करी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त मं गांजा तस्कर। अमर उजाला
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने आंध्रप्रदेश से दिल्ली तक चल रहे गांजा तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी आंध्रप्रदेश से ट्रेन में सवार होकर बैग और अटैची में खेप लाते हैं और इसे चेकिंग से बचने के लिए रेलवे स्टेशन के आसपास उतार लेते हैं। इसके बाद कार में रखकर दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर फुटकर में बेचते हैं। आरोपियों के कब्जे से 25 लाख रुपये का 37 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
एएसपी एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि ईकोटेक-3 क्षेत्र से बड़े गांजा तस्करों के गुजरने की सूचना मिली थी। पुलिस और एसटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खेड़ा चौगानपुर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान गाजियाबाद के फर्रूखनगर निवासी शहजाद और बुलंदशहर के अगौता निवासी सोनू के रूप में हुई। आरोपियों का एक साथी इरफान फरार हो गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से गांजा लाकर गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली आदि शहरों में अलग-अलग जगह फुटकर बिक्री करते हैं। इसके बाद यह गांजा रेहड़ी, झुग्गी झोंपड़ी, छोटे दुकानदार बेचते हैं।
ग्रेनो के कॉलेजों के पास भी सक्रिय हैं नशे के सौदागर
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह जिन लोगों को फुटकर में बिक्री करते हैं। उनमें से अधिकांश लोग या तो एनसीआर के कॉलेजों के पास इनकी बिक्री करते हैं या फिर छात्रों के मोबाइल नंबर के जरिये संपर्क रखते हैं और कॉल आते ही पुड़िया पहुंचा देते हैं। आरोपियों ने बताया कि गांजा ग्रेनो के नॉलेज पार्क क्षेत्र के कई कॉलेजों में पढ़ने में वालों छात्रों तक भी पहुंचाया जाता है।