फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heart attack while driving on Yamuna Expressway, death

नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर कार चलाते पड़ा दिल का दौरा, मौत

Sun, 19 Feb 2023 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Heart attack while driving on Yamuna Expressway, death
- चलती गाड़ी रेलिंग से टकराई, बड़ा हादसा टला, पत्नी ने सीपीआर विधि से बचाने का किया प्रयास लेकिन नहीं मिली सफलता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जेवर। यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली से आगरा जाते समय कार सवार व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए खड़ी हो गई और हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान पत्नी ने टोलकर्मियों से मदद मांगते हुए कार्डियो पल्मोनरी रिस सिटेशन (सीपीआर) विधि से पति के मुंह में सांस देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। टोल सुरक्षाकर्मियों की टीम की मदद से कार चालक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जेवर टोल पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि आगरा के एमआईजी-188 इंद्रापुरम निवासी आशीष गुप्ता (45) पत्नी शिल्पी व 10 वर्षीय बेटी अर्थव के साथ दिल्ली से कार में परिवार के साथ आगरा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर टोल पार करने के बाद आशीष गुप्ता को दिल का दौरा पड़ गया। पत्नी शिल्पी जबतक कुछ समझ पाती कार रेलिंग से टकरा गई। गनीमत रही की स्पीड अधिक न होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आशीष गुप्ता ने पत्नी को सीने में दर्द होने का इशारा किया और बेहोश होने लगे। पत्नी ने तुरंत टोल कर्मचारियों से मदद मांगी। आशीष गुप्ता को मुंह से सांस देना शुरू कर दिया। एक्सप्रेस वे के निजी सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने तक शिल्पी आशीष गुप्ता को लगातार सांसें देती रहीं। मौके पर पहुंची एक्सप्रेस वे के निजी सुरक्षा कर्मियों ने एंबुलेंस से उन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी व बेटी रो-रोकर बेहाल हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed