फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health information will take to home isolate patients from control room

कंट्रोल रूम से होम आइसोलेट वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर रहेगी नजर

Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Health information will take to home isolate patients from control room
सेक्टर-59 स्थित कंट्रोल रूम में डेस्क का उद्घाटन करते जिलाधिकारी।
कंट्रोेल रूम से होम आइसोलेट वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर रहेगी नजर
विज्ञापन

नोएडा। होम आइसोलेट मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने सेक्टर-59 स्थित कंट्रोल रूम में एक अलग से डेस्क बनाई है। डेस्क पर तैनात 12 कर्मी रोज मरीजों को कॉल कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेंगे। पहले दिन डीएम सुहास एलवाई ने मरीज को कॉल कर सेवा की शुरुआत की। उन्होंने मरीज का हालचाल पूछा और किसी भी तरह की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम को सूचित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है। ऐसे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में अलग से डेस्क बनाई गई है। करीब 12 कर्मचारी हर रोज होम आइसोलेशन वाले मरीजों को कॉल कर उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेंगे। इसके लिए कर्मियों को एक टैब दिया गया। इसमें एक एप है। जिसमें मरीज के स्वास्थ्य का ब्योरा भरा जाएगा। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास ऑनलाइन जानकारी पहुंच जाएगी। इस दौरान चिकित्सकों को लगता है कि मरीज को दिक्कत है तो उससे संपर्क कर दूर कराया जाएगा। ज्यादा परेशानी होने पर एंबुलेंस भेजकर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन

18004192211 पर मरीज कर सकेंगे कॉल
होम आइसोलेशन में रहने वाले को यदि किसी तरह की परेशानी होती है तो उसे कंट्रोल रूम के 18004192211 नंबर पर कॉल करनी होगी। कॉल सेंटर पर मौजूद कर्मी फोनकर्ता से जानकारी लेकर संबंधित डॉक्टर के पास कॉल ट्रांसफर कर देगा। ताकि उसकी समस्या को दूर कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को खरीदने होंगे उपकरण
होम आइसोलेशन से पहले संबंधित के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। यदि घर में अलग कमरा या बाथरूम नहीं है तो ऐसे व्यक्ति को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। होम आइसोलेशन में जाने वाले मरीज को पल्स रेट, ऑक्सीजन और बुखार चेक करने के लिए छोटे-छोटे उपकरण खरीदने होंगे। ताकि समय-समय पर वह स्वयं की जांच कर सके और स्वास्थ्य विभाग को उसकी सही सूचना मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed