फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   headmistress and assistant teacher got corona infected

प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षिका हुईं कोरोना संक्रमित

Tue, 28 Jun 2022 02:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
headmistress and assistant teacher got corona infected
ग्रेटर नोएडा। नवादा गांव के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षिका कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शुक्रवार को सहायक शिक्षिका और रविवार को प्रधानाध्यापिका की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि शनिवार और रविवार को सैनिटाइज करने के बाद सोमवार से स्कूल में पढ़ाई शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि अन्य शिक्षकों और बच्चों में कोविड के लक्षण नहीं दिखे हैं, फिर भी सभी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहायक शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग ने शनिवार को स्कूल की छुट्टी कर दी। वहीं, रविवार को प्रधानाध्यापिका भी पॉजिटिव हो गई। बताया गया है कि दोनों शिक्षिकाओं को दोनों डोज लग चुकी है, जबकि प्रधानाध्यापिका बूस्टर डोज भी लगवा चुकी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने शिक्षिका के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इस पर स्कूल बंद कर दिया गया था। शनिवार और रविवार को स्कूल सैनिटाइज कराया गया। अब प्रधानाध्यापिका भी पॉजिटिव हो गई है। सोमवार से स्कूल खोल दिया गया है। अन्य शिक्षिका और बच्चों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे है। सावधानी के तौर पर सभी की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

76 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
नोएडा। जिले में सोमवार को 76 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों के मामले में लखनऊ के बाद जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। वहीं, 109 लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 696 हो गई है, इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 104,401 हो गई है, इसमें से 103214 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 491 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed