फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Head warden suspended for talking on mobile with money

पैसे लेकर मोबाइल पर बात कराने के आरोप में हेड वार्डन निलंबित

Sat, 24 Apr 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Head warden suspended for talking on mobile with money
ग्रेटर नोएडा। जिला कारागार लुक्सर में तैनात महिला हेड वार्डन अनीता राणा को बंदियों से पैसे लेकर मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप कॉल कराने के आरोप में बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। मामले की निष्पक्ष जांच में दखल की आशंका को देखते हुए उन्हें गाजियाबाद जिला कारागार से अटैच किया गया है। अनीता राणा के खिलाफ इकोटेक एक थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक भीम सेन मुकुंद ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान महिला बैरक में तैनात महिला हेड वार्डन से एक मोबाइल फोन और चार्जर मिला था। हेड वार्डन ने मोबाइल फोन को कपड़ों में छिपाया था। उस मोबाइल से 6 से 7 नंबरों पर व्हाट्सएप कॉल की गई थी। मोबाइल व चार्जर जब्त करने के बाद कारागार प्रशासन ने हेड वार्डन के खिलाफ कारागार अधिनियम के तहत नामजद कर केस दर्ज कराया। आरोप है कि अनीता राणा 5 मिनट कॉल कराने के बदले बंदियों से 100 से 200 रुपये वसूलती थी।
विज्ञापन

ड्राइफ्रूट मामले की आरोपी से बात कराने पर खाते में मंगाए 49 हजार
आरोप है कि महिला हेड वार्डन ने बहुचर्चित ड्राइफ्रूट घोटाले की आरोपी एक महिला बंदी की भी मोबाइल फोन से बात कराई थी। इसके बदले में उसने मोटी रकम वसूली थी। जांच में पता चला कि ड्राइफ्रूट मामले में बात कराने पर 49 हजार रुपये व जम्मू कश्मीर की एक महिला बंदी से 10 हजार रुपये खाते में मंगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed