{"_id":"68e9587186c4555b8d025207","slug":"head-teacher-of-a-government-school-dies-in-a-collision-between-two-autos-na-news-c-36-1-sknl1017-151241-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो ऑटो की भिड़ंत में सरकारी स्कूल की हैड टीचर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो ऑटो की भिड़ंत में सरकारी स्कूल की हैड टीचर की मौत
Sat, 11 Oct 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित ओमैक्स ग्रीन के सामने दो ऑटो की भिडंत में गंभीर रूप से घायल स्कूल की हैड टीचर की मौत हो गई। मृतक की पहचान झरमड़ी निवासी (46) प्रवीण के रूप में हुई। जो सरकारी स्कूल मोहाली में बतौर हैड टीचर थी। पुलिस ने मृतक के पति उमेश कुमार की तहरीर पर ऑटो चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उमेश कुमार ने बताया कि वह शहजादपुर के सरकारी स्कूल में हैड मास्टर तैनात के पद पर कार्यरत है। 9 अक्तूबर की सुबह करीब 7.30 बजे अपनी ड्यूटी पर शहजादपुर चला गया था। पत्नी प्रवीण भी ऑटो के जरिये स्कूल जाने के लिए निकल गई थी। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गई। उपचार के लिए एंमएम सद्दोपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सद्दोपुर के पास दो ऑटो की टक्कर लगने के बाद पत्नी प्रवीण सड़क पर गिर गई थी। गिरने के कारण पत्नी के मुंह, बाजुओं व छाती पर चोटें आई थी।