फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   He jumped on the roof for not getting his salary.

वेतन नही मिलने पर छत से कूदकर जान दी

Sun, 21 Aug 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
He jumped on the roof for not getting his salary.
फरीदाबाद। सेक्टर-58 में वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर एक युवक ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी शिनाख्त युनूस उर्फ भोला के रूप में हुई है। वह टायर पंचर की दुकान पर काम करता था। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने केस मामला दर्ज कर लिया है। मथुरा के शेरगढ़ निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता युनूस सेक्टर-58 में टायर पंचर की दुकान पर करीब 11 साल से काम करते थे। दुकान मालिक भीम सिंह है। भीम के बेटे किशन सिंह और राहुल भी दुकान का काम देखते हैं।
विज्ञापन

सोनू ने बताया तीन साल से उसके पिता को वेतन के लिए परेशान किया जा रहा था। दुकान मालिक व उसके बेटों ने युनूस को विश्वास दिलाया कि वह उसकी दो बेटियों की शादी कर देंगे। कुछ दिन पहले तीनों ने शादी के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया और वेतन के बकाया दो लाख रुपये भी नही दिए। आरोप है इससे परेशान होकर युनूस ने छत से कूद कर जान दे दी। वहीं दुकान मालिक का कहना है कि युनूस मकान की छत पर सोने के लिए कपड़े बिछाते वक्त नीचे गिर गया। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर भीम सिंह और उसके दोनाें बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फंदे से लटका युवक का शव मिला
बल्लभगढ़। बिजली की दुकान में काम करने वाले युवक का शव दुकान के ऊपर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक की शिनाख्त अलीगढ़ निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से सेक्टर-3 स्थित बिजली का सामान बेचने वाली दुकान पर काम कर रहा था। दुकानदार ने उसे रहने के लिए दुकान के ऊपर ही बना कमरा दिया था। वह 16 अगस्त को गांव से वापस आया था। उसके बाद से वह परेशान रहता था। शनिवार को वह दुकान पर काम करने के बाद रात को कमरे में चला गया। रविवार सुबह दुकानदार ने आकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोचर्री में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed