फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   he climbed onto high-tension electricity pole after being refused permission to marry In Dadri video

एक और शोले का 'वीरू': शादी से मना करने पर बिजली के टावर पर चढ़ा, 50 फुट ऊपर बैठ किया ये काम... दोस्त भी हैरान

Tue, 30 Dec 2025 12:03 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Dec 2025 12:03 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। इतना ही नहीं टावर पर चढ़ने के बाद वह 50 फुट की उचांई पर जा बैठा। पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा।

विज्ञापन
he climbed onto high-tension electricity pole after being refused permission to marry In Dadri video
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली दादरी क्षेत्र के जारचा रोड स्थित शाहपुर गांव के समीप एनटीपीसी के हाई टेंशन बिजली के टावर नुमा खंबे पर युवक चढ़ गया। युवक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम करता है। शादी करने की मांग से युवती द्वारा इंकार करने पर ही वह 50 फुट की ऊंचाई पर चढ़ गया। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित युवक को टावर से उतारा गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला बुलंदशहर का रहने वाला पंकज ग्रेनो के सूरजपुर में ओए होटल में नौकरी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर उसकी किसी युवती से दोस्ती हो गई। उससे शादी करने की मांग करने पर युवती ने मना कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती के क्षेत्र में जाकर सोमवार को हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर 50 फूट की ऊंचाई पर पहुंच कर बैठ गया। 

विज्ञापन

वहां से परिचितों के पास लोकेशन भेजने लगा। युवक के हाईटेंशन बिजली लाइन पर चढ़ने के दौरान आसपास के क्षेत्रों से लोग जुटने लगे। उसे नीचे आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती के पिता को बुलाया। उसके कहने पर युवक करीब तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतरकर आया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed