फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hdf

Noida News: मैं IPS बोल रहा हूं…और फिर अपहरण-एनकाउंटर की दी धमकी

Sun, 15 Feb 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
hdf
-पीड़ित को 23 कॉल कर मुकदमे वापस लेने का दबाव, दहशत में परिवार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में फोन कॉल के जरिए अपहरण और फर्जी एनकाउंटर की धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव बिसरख निवासी राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि नितीश भाटी सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा लगातार फोन कर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित के अनुसार 9 फरवरी की शाम गांव बिसरख निवासी नितीश भाटी ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से 23 बार कॉल कर उन्हें परेशान किया। इसके बाद शाम को पुनः फोन कर गाली-गलौज कर धमकी देकर कहा कि अगर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो अंजाम बुरा होगा। नितीश भाटी के गांव के कपिल उर्फ सोनू और सुशील शर्मा के खिलाफ पीड़ित का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपियों द्वारा फोन कॉल के जरिए इसी मामलों को वापस लेने का दबाव बनाया गया। 9 फरवरी की शाम सुशील शर्मा द्वारा दो नंबरों से कॉल की गई। जिसे पीड़ित ने नहीं उठाया। उसी रात 8:19 बजे कुमार गौरव नामक एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल और लैंडलाइन नंबर से फोन कर खुद को आईपीएस अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने न सिर्फ गंदी गालियां दीं, बल्कि पीड़ित को घर से उठाकर थाने के सामने ही मार डालने और फर्जी एनकाउंटर करने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि यदि नितीश भाटी और अन्य लोगों के मुकदमे वापस ले लिए गए तो सब ठीक हो जाएगा। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed