फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haryana boxer arrested in drugs supply

हेरोइन तस्करी में हरियाणा के बॉक्सर समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana boxer arrested in drugs supply
सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में जानकारी देते एसपी देहात विनीत जायसवाल। - फोटो : Grnoida
हेरोइन तस्करी में हरियाणा के बॉक्सर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 745 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत 70 से 80 लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक हिमांशु बलबारिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विधि का अंतिम वर्ष का छात्र है व प्रदेश स्तर का बॉक्सर रह चुका है। पुलिस गिरोह के मास्टर माइंड बिहार निवासी एक युवक की तलाश कर रही है।
एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि बादलपुर पुलिस को मुखबिर से गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने ग्राहक बनकर गिरोह से संपर्क साधा और हेरोइन लेने के लिए सौदेबाजी की। इसके बाद तीनों आरोपी दिल्ली से बुधवार रात बाइक पर अच्छेजा गांव के पास पहुंच गए। यहां पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 745 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान दिल्ली के सागरपुर निवासी विकास कुमार शाह, सेक्टर-19 द्वारका निवासी हिमांशु बलबारिया व विपाड़ी चौक डाबड़ी निवासी धर्मराज के रूप में हुई है। विकास मूलरूप से बिहार, धर्मराज बदायूं व हिमांशु ग्राम वनीपुर थाना बावल जिला रेवाड़ी का निवासी है। वहीं, विकास कुमार दिल्ली में आरओ मैकेनिक का काम करता है।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई पहचान, बिहार निवासी मास्टरमाइंड फरार
एसपी देहात ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड मुंगेर, बिहार निवासी वशिष्ठ शाह है। पकड़े गए तीनों आरोपियों की एक दूसरे से पहचान दिल्ली में हुई थी। विकास ने हिमांशु व धर्मराज को वशिष्ठ से मिलवाया था। पुलिस वशिष्ठ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी सर्विस में मैनेजर है बॉक्सर
बादलपुर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बॉक्सर हिमांशु फिलहाल गुरुग्राम की एक सिक्योरिटी सर्विस में मैनेजर है। ये सिक्योरिटी सर्विस हिमांशु के परिवार की ही बताई जा रही है। वहीं, हिमांशु दिल्ली पुलिस के बर्खास्त दरोगा रामसिंह का बेटा है। रामसिंह पर दो साल पहले भ्रष्टाचार का आरोप लगा था और इसी मामले में वह बर्खास्त हुए थे।

विकास ने घर में छिपाकर रखी पांच माह तक हेरोइन
आरोपी विकास फरार वशिष्ठ शाह का रिश्ते में भाई लगता है। वशिष्ठ ने बिना रुपये लिए आरोपियों को हेरोइन उपलब्ध कराई थी। पांच माह सेे हेरोइन विकास ने ही अपने घर में छिपाकर रखी हुई थी। वशिष्ठ ही तीनों आरोपियों को फोन पर बताता था कि कहां पर हेरोइन पहुंचानी है। आरोपी इससे पहले भी इस तरह हेरोइन लाकर उसकी आपूर्ति कर मोटा कमीशन कमा चुके थे। इसी लालच में आरोपी फिर से हेरोइन लेकर आए थे। इसके बाद से वह गौतमबुद्ध नगर, दिल्ली व हरियाणा में ग्राहक ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed