फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Har Ghar Tiranga Yatra from Gandhi Darshan

Noida News: गांधी दर्शन से निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

Thu, 07 Aug 2025 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Yatra from Gandhi Darshan
नई दिल्ली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने राजघाट स्थित गांधी दर्शन परिसर से चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसे विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाई जबकि समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में यात्रा संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस आत्मबल और अनुशासन से देश को स्वतंत्रता दिलाई उसी प्रेरणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर तिरंगा जैसे अभियानों से जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। यह अभियान केवल झंडा फहराने तक सीमित नहीं है बल्कि राष्ट्र गौरव व देशभक्ति का व्यापक जनआंदोलन बन गया है। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति 15 अगस्त तक प्रतिदिन भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है ताकि स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed