{"_id":"6914e9424930677e9c01e65a","slug":"hand-pump-broken-in-chandreshwar-nagar-na-news-c-5-1-drn1046-833361-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चंद्रेश्वर नगर में हैंडपंप खराब, नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चंद्रेश्वर नगर में हैंडपंप खराब, नागरिक परेशान
Thu, 13 Nov 2025 01:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर वार्ड नंबर दो में बंधे के किनारे वर्षों से स्थानीय निवासियों और राहगीरों की प्यास बुझाने वाला महत्वपूर्ण हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के मौसम में यह हैंडपंप लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होता था, लेकिन इसके बंद होने से अब स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोग जल्द से जल्द इसके मरम्मत की मांग कर रहे हैं।इस क्षेत्र में अधिकांश मध्यम वर्गीय परिवार किराये के मकानों में रहते हैं, जिनके लिए यही हैंडपंप पानी का एकमात्र भरोसेमंद स्रोत था। कई माह से हैंडपंप बंद होने पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इससे पुछ कदम की दूरी पर मुक्तिधाम है। जहां दाह संस्कार करने आए लोग भी इसका लाभ लेते थे।
विज्ञापन