फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Had relation with mother but molested daughter then put to killed

मां से थे संबंध पर बेटी से की छेड़छाड़ तो उतार दिया मौत के घाट

Tue, 23 Nov 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Had relation with mother but molested daughter then put to killed
बिसरख कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां-बेटी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर में चाकू और ईंट से ताबड़तोड़ 35 वार कर की गई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में गांव में किराये पर रहने वाली मूल रूप से बिहार निवासी मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक महिला के कमरे में डेढ़ वर्ष से रह रहा था। दोनों अवैध संबंध में थे, लेकिन बेटी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की कोशिश पर मां-बेटी ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला और शव को गली में फेंक दिया था।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी इलामारन जी ने बताया कि 18 नवंबर की रात दरभंगा बिहार निवासी चिंटू (24) की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह गांव की सड़क पर उसका शव मिला था। उसके पास से दादरी का आधार कार्ड मिला था, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इस कारण अज्ञात में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। जांच में बिसरख कोतवाली प्रभारी और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) प्रभारी नेपाल सिंह की टीम ने शव मिलने वाले स्थान के पास ही एक मकान की छत से खून से सना कंबल बरामद किया। जांच में पता चला कि चिंटू यहीं रह रहा था। कुछ दिन से आरोपी महिला की बेटी से छेड़छाड़ करने लगा था। 18 नवंबर की रात आरोपी ने नशे में बेटी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। मां-बेटी के रोकने के बावजूद आरोपी जबरदस्ती करने लगा तो हत्या कर दी।
विज्ञापन

ऐसे हुआ घटना का खुलासा
जिस मकान में घटना हुई वहां 40 से अधिक कमरे हैं और सभी में किरायेदार हैं। इस कारण पुलिस यह पता लगाने में जुट गई कि कौन युवक लापता है। तीन दिन में पुलिस को चिंटू के लापता होने के संबंध में किरायेदारों ने जानकारी दी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। पुलिस ने मां-बेटी के कमरे की जांच और पूछताछ की तो पूरा मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चाकू मुड़ गए तो ईंट से किया वार
थाना प्रभारी ने बताया कि मां-बेटी ने चिंटू पर सब्जी काटने वाली दो चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। जब दोनों चाकू मुड़ गए तो ईंट से हमला किया। इसके बाद उन्होंने उसके चेहरे पर तेजाब डालकर सड़क पर फेंक दिया और पास में ही आधार कार्ड फेंक दिया। सिम तोड़कर चिंटू के मोबाइल को घर में ही रखा। चाकू और मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, खून से सने कंबल को धोने के बाद छत पर सुखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed