फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Had breakfast with family, discussed election with supporters

परिजनों के साथ किया नाश्ता, समर्थकों से की चुनाव पर चर्चा

Sat, 12 Feb 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Had breakfast with family, discussed election with supporters
नोएडा। विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान होने के साथ ही प्रत्याशियों की करीब 25 दिनों से चली आ रही दौड़ धूप थम गई है। मतदान के एक दिन बाद शुक्रवार सुबह सभी दलों के प्रत्याशियों ने परिजनों के साथ वक्त बिताया। बच्चों से बात की और सभी ने साथ-साथ नाश्ता किया। ज्यादातर प्रत्याशी काफी देर तक घर पर रुके रहे। वहीं बाद में सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदान के गणित में अपनी-अपनी जीत के आंकड़े तलाशते नजर आए।
विज्ञापन

बच्चों को दिया समय, कार्यकर्ताओं से की बात: पंकज सिंह
भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वास्तव में कुछ राहत मिली। पिछले कई दिनों से परिवार को ठीक प्रकार से समय ही नहीं दे पाया था। उठते ही कार्यक्रमों की लिस्ट सामने आ जाती थी। शुक्रवार को ऐसा कुछ नहीं था। सुबह 7 बजे उठा। बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ नाश्ता किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का शुक्रिया। इस चुनाव प्रचार में उन्होंने दिन-रात बिना थके उनके साथ रहे।
विज्ञापन

सुबह किया योग, फिर बच्चों के साथ बिताया समय : कृपाराम शर्मा
बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने अपनी दिनचर्या योग के साथ ही शुरू की। वह प्रतिदिन करीब आधा घंटा योग करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ बैठकर नाश्ता किया। उनकी बेटी घर आई हुई है। ऐसे में उसके बच्चों के साथ भी काफी समय बिताया। पूजा-पाठ करके दोपहर 12 बजे से घर मिलने आए समर्थक व संगठन पदाधिकारियों से बातचीत की और उनसे चुनावी गणित को समझा। मोबाइल फोन के माध्यम से भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाश्ता परिवार के साथ, लड्डू कार्यकर्ताओं के साथ: सुनील चौधरी
सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने बताया कि मतदान हो जाने की निश्चिंतता और थकान की वजह से शुक्रवार सुबह 8 बजे सोकर उठे। इसके बाद बेटे और बेटी से बात की। परिजनों के साथ बैठकर नाश्ता किया। पिछले कई दिनों से परिवार के सभी सदस्य चुनाव प्रचार में लगे थे। ऐसे में एक साथ मिल बैठ ही नहीं पाते थे। दोपहर को सुनील चौधरी अपने बरौला स्थित चुनाव कार्यालय पर पहुंचे और समर्थक व कार्यकर्ताओं से बात की। सभी ने बताया कि उनकी जीत निश्चित है। ऐसे में सभी के साथ सपा प्रत्याशी ने भी लड्डू खाए। बाद में वह फूल मंडी में बने स्ट्रांग रूम को देखने निकल गए।
परिवार के साथ बिताई सुबह, फिर क्षेत्र में निकले : पंकज अवाना
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज अवाना ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी वह प्रतिदिन की तरह सुबह साढे़ 6 बजे उठ गए थे। इसके बाद परिजनों से बात की। उनका संयुक्त परिवार है। वह सभी सदस्यों से मिले और उनसे बात की। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर क्षेत्र में निकल गए।

पति और बच्चों के साथ बिताया समय: पंखुरी पाठक
कांग्रेस प्रत्याशी पंखुरी पाठक ने बताया कि शुक्रवार को काफी रिलैक्स किया। मतदान को ही रात काफी समय तक कार्यकर्ताओं से चर्चा होती रही थी। ऐसे में देर से ही सोए थे। सुबह उठकर पति और बच्चों के साथ समय बिताया। कई दिनों के बाद पति और बच्चों को समय दे पाई। दोपहर को पार्टी पदाधिकारियों वे समर्थकों के साथ बूथ पर हुए मतदान का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed