फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gym operator in Greno sexually assaulted woman by hiding religion pressured to convert

ये कैसा प्यार : महिला से सोनू बन मिलता था जिम संचालक इंतजार, दुष्कर्म कर धर्मांतरण का बनाया दबाव, आरोपी पकड़े

Fri, 30 Dec 2022 08:26 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 30 Dec 2022 08:26 AM IST
सार

मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी महिला का पति नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। दंपती के एक बेटा भी है। महिला ग्रेनो वेस्ट स्थित एक जिम में जनवरी माह से एक्सरसाइज के लिए जाने लगी। जिम संचालक इंतजार खान ने महिला को अपना नाम सोनू बताया था।

विज्ञापन
Gym operator in Greno sexually assaulted woman by hiding religion pressured to convert
पुलिस गिरफ्त में आरोपी इंतजार, पिता व भाई के साथ - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट स्थित जिम संचालक ने नाम व धर्म छुपाकर महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले पीड़िता को अपने जिम का मैनेजर बना दिया और फिर यौन शोषण करने लगा।  नाम व धर्म पता चलने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनााया। आरोपी के पिता व भाई उसे धमकाने लगे।

विज्ञापन

पीड़िता ने बुधवार को बिसरख कोतवाली में शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शाहबेरी निवासी आरोपी इंतजार खान, उसके पिता अब्बास अली व भाई सुहैल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, दुष्कर्म आदि की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी महिला का पति नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। दंपती के एक बेटा भी है। महिला ग्रेनो वेस्ट स्थित एक जिम में जनवरी माह से एक्सरसाइज के लिए जाने लगी। जिम संचालक इंतजार खान ने महिला को अपना नाम सोनू बताया था।

विज्ञापन

आरोपी ने अपना धर्म भी छिपाया और जून माह में महिला को जिम का मैनेजर बनाकर करीबी बढ़ा ली। आरोपी ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा।

गाजियाबाद में फ्लैट किराये पर लेकर महिला के साथ रहने लगा। इसी बीच महिला को आरोपी के असल नाम व धर्म का पता चल गया। इस पर महिला आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात करने लगी।

पीड़िता को पति ने छोड़ा, धोखा खाने पर ठुकराया एक करोड़ का प्रस्ताव
इंतजार खान से करीबी का पता चलने पर पीड़िता पर उसका पति काफी नाराज हुआ था। वह अपने दस साल के बेटे को लेकर पीड़िता को छोड़कर चला गया। इसके बाद ही आरोपी ने गाजियाबाद में किराये पर फ्लैट लेकर पीड़िता के साथ रहना शुरू किया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। राज खुलने पर जब पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो आरोपियों ने पीड़िता को एक करोड़ रुपये की पेशकश की, जिसे उसने ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed