{"_id":"6a7dcbaa05964507790f84da","slug":"guru-mantra-used-pebbles-and-seeds-to-teach-mathematics-noida-news-c-491-1-rgh1002-9330-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुमंत्र : कंकड़ और बीजों का इस्तेमाल गणित सिखाने के लिए किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुमंत्र : कंकड़ और बीजों का इस्तेमाल गणित सिखाने के लिए किया
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
तरुण चौहान, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय तीरथली
Link Copied
सरकारी विद्यालयों में संसाधनों की कमी के बावजूद शिक्षक स्थानीय और आसानी से उपलब्ध वस्तुओं का प्रयोग कर बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ा सकते हैं। कंपोजिट विद्यालय तीरथली में शिक्षक इसी तरह के प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्णमाला, गणित और रचनात्मक गतिविधियां सिखा रहे हैं। ग्रामीण परिवेश के कई बच्चे महंगी स्लेट, नोटबुक और अन्य आधुनिक शिक्षण संसाधन नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली वस्तुओं को शिक्षण सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। दाल के दानों की मदद से बच्चों को वर्णमाला और अक्षर ज्ञान कराया जाता है। इससे बच्चे खेल-खेल में अक्षरों को पहचानना और लिखना सीखते हैं। इसी तरह कंकड़ और बीजों का इस्तेमाल गणित सिखाने के लिए किया जाता है। इनके माध्यम से बच्चों को गिनती, जोड़-घटाव और संख्या की समझ विकसित करने में मदद मिलती है। वहीं ड्राइंग में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को गीली मिट्टी के माध्यम से पेंटिंग और आकृतियां बनाना सिखाया जाता है। स्थानीय वस्तुओं से तैयार शिक्षण सामग्री बच्चों की रुचि बढ़ाने के साथ सीखने की प्रक्रिया को भी आसान बनाती है। ग्रामीण परिवेश के बच्चे इन गतिविधियों में उत्साह से हिस्सा लेते हैं और तेजी से सीखते हैं। इन प्रयोगों का असर विद्यालय के शैक्षिक परिणामों में भी देखने को मिल रहा है। संसाधनों की कमी बच्चों की सीखने की क्षमता में बाधा नहीं बननी चाहिए। स्थानीय वस्तुओं के रचनात्मक इस्तेमाल से पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। -तरुण चौहान, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय तीरथली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।