फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GST department raids timber firm

Noida News: लकड़ी के फर्म पर जीएसटी विभाग ने मारा छापा

Fri, 28 Nov 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 28 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
GST department raids timber firm
बिजनौर में जीएसटी कार्यालय के बाहर खड़ा पकड़ी गई लकड़ी से भरा ट्रक। संवाद
बिजनौर। जीएसटी विभाग में पंजीकृत फर्म बोगस आईटीसी क्लेम कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रही हैं। ऐसा ही एक मामला बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में पकड़ में आया है। बोगस आईटीसी क्लेम करने पर जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने लकड़ी फर्म पर छापा मारा। टीम फर्म के कागजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिले में 33 हजार व्यापारी राज्य एवं केंद्र जीएसटी में पंजीकृत हैं। जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। जिले में वन क्षेत्र की अधिकता होने से लकड़ी फर्म भी संचालित हैं। इन फर्मों के जरिये दूसरे राज्यों तक लकड़ी की सप्लाई हो रही है। इस समय जीएसटी विभाग बोगस आईटीसी क्लेम करने वालों की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम को बिजनौर से बोगस आईटीसी क्लेम करने का इनपुट मिला। इसके बाद टीम ने जांच शुरू की। पुष्टि होने के बाद टीम ने बुधवार को अफजलगढ़ में संचालित हुंदल ट्रेडर्स पर छापा मारा। टीम ने कागजातों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जांच में प्रथम दृष्यता करीब 40 लाख रुपये की बोगस आईटीसी क्लेम होने की संभावना है। वहीं, कार्रवाई के दौरान फर्म स्वामी मौके पर नहीं मिला। इसलिए, फर्म स्वामी को अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी बोगस आईटीसी क्लेम होने की सत्यता का पता चलेगा।

आसपास के राज्य में लकड़ी की सप्लाई करती है फर्म : मिली जानकारी के अनुसार, अफजलगढ़ में संचालित इस फर्म से यूपी के अलावा आसपास के राज्यों में भी लकड़ी की सप्लाई होती है। हरियाणा, दिल्ली, में लकड़ी की अधिक सप्लाई होती है। क्योंकि, यहां प्लाईवुड फैक्टरी संचालित हैं। इन्हीं फैक्टरी में यूकेलिप्टस, पॉपुलर सहित अन्य कई प्रकार की लकड़ी यहां से सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed