फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GST department officials worked while wearing black armbands.

Noida News: जीएसटी विभाग के अफसरों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Thu, 16 Jul 2026 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
GST department officials worked while wearing black armbands.
जीएसटी विभाग के अफसरों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
विज्ञापन

-विभागीय अफसरों की जगह पदों पर हो रही आईएएस की तैनात का किया विरोध
-गौतमबुद्ध नगर जोन में भी अपर आयुक्त की तैनात में नियमों की अनदेखी से रोष
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने सरकार की व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोला है। आरोप है कि विभागीय अफसरों की जगह पदों पर आईएएस अफसरों की तैनाती की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर में भी तैनाती में नियमों की अनदेखी से अफसरों में रोष है। इस पर जीएसटी ऑफीसर्स सर्विस एसोसिएशन यूपी के अह्वान पर गौतमबुद्ध नगर जोन के अफसरों ने भी व्यवस्था के विरोध में बाजू पर काली पट्टी बांधकर काम किया। अफसरों का कहना है सिलसिला अभी जारी रहेगा।


अफसरों ने बताया कि एसोसिएशन विभाग की सीधी भर्ती के अधिकारियों का सेवा संघ है। सदस्य अधिकरण से लेकर सहायक आयुक्त राज्य कर तक सभी अधिकारी इसके सदस्य हैं। आरोप है कि हाल ही में सरकार ने अपर आयुक्त ग्रेड वन कानपुर और अपर आयुक्त ग्रेड वन गाजियाबाद जोन प्रथम में आईएएस अधिकारियों की तैनाती की है। इन पदों पर विभागीय पदोन्नति के माध्यम से तैनाती की जाती है। वहीं गौतमबुद्ध नगर जोन में अपर आयुक्त के पद पर आईएएस को नियुक्ति किया गया है। यहां आईएएस को नियुक्ति किया जा सकता है, लेकिन जिनको तैनात किया गया है, उनकी ग्रेड-पे काफी कम है। जबकि नवनियुक्त आईएएस अफसरों के अधिक ग्रेड-पे वाले अधिकारी विभाग में तैनात है। छह अधिकारियों का ग्रेड-पे नवनियुक्त आईएएस से अधिक है। ऐसे में इतने महत्वपूर्ण पद पर यहां वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया जाना चाहिए। अफसरों का कहना है कि यह विरोध नवनियुक्त आईएएस अफसर का नहीं है बल्कि नियम व व्यवस्था का हैं। लखनऊ स्तर पर संघ ने मुख्यमंत्री से समय मांगा है। ताकि इस व्यवस्था की जानकारी दी जा सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed