फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GST collection at 1,406 crore ahead of the festival

Noida News: त्योहार से पहले जीएसटी संग्रह 1406 करोड़

Tue, 27 Oct 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
GST collection at 1,406 crore ahead of the festival
पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, संग्रह में प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहार से पहले बड़ा कारोबार हुआ है। इससे गौतमबुद्ध नगर जोन के जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है। अक्तूबर 2026 में पिछले साल के मुकाबले संग्रह 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। वृद्धि दर के मामले में जोन प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, कुल संग्रह की धनराशि में जोन प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। इस दौरान जीएसटी संग्रह 1406 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
जीएसटी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अक्तूबर 2025 में जोन का संग्रह 1000.77 करोड़ रुपये था। इस बार अक्तूबर में यह बढ़कर 1406 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह संग्रह में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। नवरात्र और दिवाली से पहले सितंबर में भी जिले में बड़ा कारोबार हुआ था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, मोबाइल और अन्य विनिर्माण क्षेत्रों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर में जीएसटी संग्रह की वृद्धि दर में गौतमबुद्ध नगर जोन प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। प्रयागराज और सहारनपुर इससे आगे रहे। प्रयागराज का संग्रह 330 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, सहारनपुर का संग्रह 158 करोड़ से बढ़कर 244 करोड़ रुपये पहुंच गया। कुल संग्रह के मामले में गौतमबुद्ध नगर जोन पहले स्थान पर रहा। लखनऊ और गाजियाबाद जोन इससे पीछे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह 109 प्रतिशत बढ़ा था संग्रह
सितंबर में जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई थी। उस महीने संग्रह 13377.79 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल सितंबर में यह 659.04 करोड़ रुपये था। इस तरह संग्रह में 109 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि बताई गई है। सितंबर में जीएसटी चोरी करने वालों से वसूली के मामले में भी जिला अव्वल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed