फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GST assistant commissioner's wife ate poison

जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने जहर खाया

Thu, 08 Apr 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
GST assistant commissioner's wife ate poison
नोएडा। दिल्ली में तैनात जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने बुधवार दोपहर फ्लैट में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह अभी वेंटिलेटर पर है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों का आरोप है कि दहेज प्रताड़ना से नाराज होकर महिला ने जहर खाया है। नोएडा पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर निवासी अमन सिंगला दिल्ली में जीएसटी कस्टम एंड नारकोटिक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। वह मूलरूप से पटियाला के रहने वाले हैं। अमन की शादी अक्तूबर में संगरूर पंजाब निवासी हिना सिंगला से हुई थी। हिना सीए कर चुकी है और एलएलबी फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रही है। मौसी का आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए अमन, उसकी मां और पिता हिना को परेशान करते थे। इस कारण घर में कलह की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

इसी समझौते के लिए हिना की मौसी कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से नोएडा आई थी। बुधवार को सुप्रीम टावर स्थित फ्लैट में मौसी दोनों पक्षों में बातचीत कर समझौते का प्रयास कर रही थी तभी अमन ने पत्नी के साथ बदसलूकी कर दी। इससे नाराज होकर हिना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने अमन सिंगला और उसके माता-पिता को हिरासत में लिया है। फिलहाल, हिना की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed