{"_id":"6a846b7d25ea7401b50f3d98","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103503-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी व लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी व लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी व लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
-इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार व बाइक बरामद की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली ने तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपियों के पास से एक बिना नंबर की बाइक व तीन अवैध हथियार बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के मदद से खैरपुर गोल चक्कर के पास से तीनों को गिरफ्तार किया है। तीनों एक बाइक पर सवार थे। आरोपियों की पहचान सचिन भाटी, दक्ष सोलंकी उर्फ हिमांशु निवासी दाऊदपुर चोला बुलंदशहर और लक्ष्मण उर्फ सुक्की निवासी हिरनोटी ककोड़ बुलंदशहर के रूप में हुई है। तीनों आरोपी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल लूट व चेन स्नैचिंग करने के मकसद से घूम रहे थे।