फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: सात साल की बच्ची से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2026 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
सात साल की बच्ची से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार
विज्ञापन

- घटना के समय मजदूरी करने गए थे माता-पिता, पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 के डूब क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने अकेला पाकर बच्ची के साथ छेड़खानी कर दी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डूब क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं और मजदूरी करते हैं। शनिवार दंपति मजदूरी करने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे उनकी सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में मूलरूप से झारखंड का रहने वाला कृष्णा वेदिया बच्ची के पास आया और अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची ने विरोध किया और रोते हुए घर के अंदर चली गई। शाम के समय जब बच्ची के माता-पिता घर लौटे तब बच्ची ने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद रविवार को वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed