{"_id":"6adf6eec9f4cd2154406f84d","slug":"gsfd-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-11922-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर में पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर में पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल
विज्ञापन
–फोटो
-इमरान हत्याकांड में चल रहा था वांछित, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र में सोमवार को चेकिंग के दौरान हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान जहांगीरपुर निवासी शानू उर्फ शान मोहम्मद के रूप में हुई है। वह जेवर क्षेत्र में सात अक्तूबर को इमरान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित था। इसके अलावा अलीगढ़ के रोरावर थाने में दर्ज एक मुकदमे में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया सोमवार को जेवर पुलिस की टीम जफरगढ़-चांचली रोड के पास चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि पुलिस को देखकर बाइक सवार ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने बाइक से उतरकर पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।