{"_id":"6ae0c18d879bbacb9e0ac3b8","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4877407-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोरखा में फंदे से लटकता मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोरखा में फंदे से लटकता मिला युवती का शव
विज्ञापन
- फेज-दो की निजी कंपनी में करती थी काम, पेट दर्द की बात कहकर छुट्टी लेकर घर आई थी
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव में किराये के मकान में रहने वाली 23 वर्षीय युवती खुशी का शव फंदे से लटकता मिला। शनिवार दोपहर करीब एक बजे सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। हालांकि युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस इसके हर पहलू की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, खुशी मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी और फेज-2 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह सोरखा में किराये के मकान में रह रही थी। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, खुशी ने पेट में दर्द होने की बात कहकर छुट्टी ली थी और घर लौट आई थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणोें की जांच कर रही है।