फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GS took candidates on a wild ride, while Maths proved to be a trap

Noida News: जीएस ने खूब घुमाया, मैथ्स ने फंसाया

Sun, 25 Oct 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
GS took candidates on a wild ride, while Maths proved to be a trap
अजयकुमार
फोटो
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न


ग्रेटर नोएडा। जिले में रविवार को 32 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। पहली पाली में 14424 में से 9519 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 4905 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में 9880 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4544 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से होकर गुजरना पड़ा। परीक्षा में सामान्य अध्ययन और गणित के कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा को संतुलित और हल करने योग्य बताया। उनका कहना था कि पेपर पिछले बार की तुलना में कहीं अधिक सरल था। सामान्य अध्ययन खंड में कुछ तथ्यात्मक सवाल जरूर चौंकाने वाले थे। करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्नों के जवाब देने में थोड़ी परेशानी हुई, वहीं गणित के सवालों ने काफी समय लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई। अब 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को भी दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

---

परीक्षा में सामान्य अध्ययन के सवालों ने खूब उलझाया। अधिकतर सवाल सिलेबस से थे। - अजय कुमार, वृंदावन
करंट अफेयर्स के सवालों ने काफी समय ले लिया। वहीं, गणित के सवालों ने भी खूब उलझाया। - प्रवीन, अलीगढ़
परीक्षा न तो बहुत कठिन थी और न ही बहुत आसान। जिसने तैयारी की थी, उनके लिए परीक्षा बेहतर रही। - शिक्षा वर्मा, बुलंदशहर
गणित के कुछ सवालों ने समय अधिक लिया। बाकी परीक्षा काफी अच्छी थी। - प्रवीन कुमार, अलीगढ़

अजयकुमार

अजयकुमार

अजयकुमार

अजयकुमार

अजयकुमार

अजयकुमार

अजयकुमार

अजयकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed