{"_id":"5dec06f68ebc3e1bc461115e","slug":"greter-noida-india-book-of-records-noida-news-noi4778602104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्ही शिवन्या ने दर्ज कराया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्ही शिवन्या ने दर्ज कराया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...... शिवन्या का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
-12 से 30 माह की उम्र में 19 बेबी शो में लिया था हिस्सा
-एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है नाम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर डेल्टा वन की रहने वाली शिवन्या वर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। शिवन्या ने 12 से 30 माह की उम्र में 19 बेबी शो में हिस्सा लिया था, जो अब रिकॉर्ड बन गया है। एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शिवन्या का नाम दर्ज हो चुका है।
कर्मवीर सिंह पत्नी ऊषा वर्मा व बेटी शिवन्या वर्मा के साथ सेक्टर डेल्टा वन में रहते हैं। उनकी बेटी शिवन्या का जन्म 26 नवंबर, 2016 में हुआ था। 26 नवंबर, 2017 से 31 जून, 2019 के बीच शिवन्या ने 19 बेबी शो में हिस्सा लिया। शिवन्या की मां ऊषा वर्मा ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने का आवेदन किया था। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इसकी जांच की। जांच के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दो नवंबर को शिवन्या के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। हाल ही में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से शिवन्या को प्रमाण पत्र व पदक भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शिवन्या का नाम दर्ज हो गया है। इस तरह का रिकॉर्ड अभी तक किसी ने नहीं बनाया है। इसके अलावा छोटी सी उम्र में शिवन्या कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। अक्तूबर माह में सेक्टर डेल्टा वन स्थित मॉर्डन स्कूल में बेबी ओलंपिक्स-2019 का आयोजन हुआ था। उसमें शिवन्या ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, जनवरी माह में औद्योगिक सेक्टर साइट बी में आयोजित स्टार किड ऑफ ग्रेटर नोएडा-2019 में शिवन्या ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार जीता था।