फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno's Isha also got pain like Sonia Akhtar

Noida News: ग्रेनो की ईशा को भी मिला सोनिया अख्तर जैसा दर्द

Tue, 03 Oct 2023 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Greno's Isha also got pain like Sonia Akhtar
ग्रेनो की ईशा को भी मिला सोनिया अख्तर जैसा दर्द
विज्ञापन

- 16 महीने पहले पत्नी और मासूम बेटे को छोड़कर ओमान भाग गया पति
- पति की तलाश में जा सकती है विदेश, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। सोनिया अख्तर की तरह पति की बेवफाई का दर्द ग्रेनो की ईशा को भी मिला है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की सोसाइटी में दस साल के मासूम बेटे के साथ रहने वाली ईशा को छोड़कर पति राहुल 16 महीने पहले ओमान चला गया। आरोपी ने महिला से संपर्क तोड़ लिया है और संबंध विच्छेद के लिए दबाव बना रहा है। ईशा ने पति पर किसी दूसरी महिला से शादी करने या गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
लगभग छह महीने की काउंसलिंग के दौरान न तो आरोपी पति पारिवारिक विवाद निस्तारण केंद्र पहुंचा और न ही उसके परिजन यहां आए। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ईशा ने बताया कि वह और उसके पति राहुल मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। परिजन की रजामंदी से 14 साल पहले ईशा और राहुल का विवाह हुआ था। राहुल नोएडा की एक आईटी कंपनी में जॉब करता था। आठ साल पहले दंपती ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र की एक कालोनी में आकर रहने लगे थे। अब दंपती का एक दस साल का बेटा है। सूरजपुर कोतवाली में दर्ज की गई एफआईआर में ईशा ने लिखा है कि जुलाई 2022 में राहुल ने कहा था कि उसे ओमान में एक अच्छी नौकरी मिली है। राहुल ने उससे वादा किया कि वह पहले वहां जाकर ज्वाइन करेगा और एक दो महीने में ईशा व बेटे को साथ लेकर ओमान चला जाएगा। लेकिन इसके बाद से राहुल पत्नी और बेटे के पास नहीं लौटा। ईशा न्याय के लिए भटक रही है। ईशा ने शक जाहिर किया है कि राहुल ने ओमान जाकर दूसरी युवती से विवाह कर लिया और वह उससे तलाक लेना चाहता है। राहुल ने ईशा को धमकी दी है कि वह उसे संपत्ति से भी हिस्सा नहीं देगा। उसके बेटे को केवल 18 साल का होने तक पढ़ाई का खर्च देगा। ईशा ने पुलिस से कहा है कि उसे न्याय नहीं मिला और वीजा आदि मिल गया तो वह ओमान जाकर न्याय की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीपीएन का प्रयोग कर करता है कॉल
ईशा ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि लोकेशन ट्रैस होने से बचने के लिए उसका पति वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का प्रयोग करता है। इससे ईशा को शक है कि उसका पति किसी गैर कानूनी गतिविधियों में भी लिप्त है। ईशा ने अप्रैल में पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने इस मामले में पारिवारिक विवाद निस्तारण केंद्र भेज दिया। यहां काउंसलिंग के लिए कई तिथि देकर राहुल व उसके परिवार के लोगों को बुलाया गया। लेकिन कोई काउंसलिंग में नहीं पहुंचा।

राज्य महिला आयोग में चलेगा सोनिया का केस
ग्रेटर नोएडा। बांग्लादेश से पति की तलाश और सवा साल के बेटे को पिता का हक दिलाने आई सोनिया अख्तर फिलहाल दिल्ली में रह रही है। सोनिया अख्तर के वकील डाॅ. एपी सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उनकी शिकायत पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा गया था। अब राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले को राज्य महिला आयोग भेज रही है। उन्हें उम्मीद है कि सोनिया को अब उत्तर प्रदेश महिला आयोग न्याय दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed