{"_id":"61a71716e9592d1cda5576f3","slug":"greno-will-look-smart-with-the-new-logo-signage-board-design-noida-news-noi618766167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए लोगो-साइनेज बोर्ड के डिजाइन से ग्रेनो दिखेगा स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए लोगो-साइनेज बोर्ड के डिजाइन से ग्रेनो दिखेगा स्मार्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। शहर को स्मार्ट दिखाने के लिए प्राधिकरण ने एक और पहल की है। प्राधिकरण शहर का अलग लोगो व साइनेज बोर्ड का डिजाइन तैयार कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंसलटेंट कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने ग्रेटर नोएडा का नया लोगो और साइनेज बोर्ड का डिजाइन, लोकेशन आदि तय करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। शहर की खूबियों और उपलब्धियों को समाहित करते हुए नया लोगो तैयार किया जाएगा। इसे सार्वजनिक स्थलों बस स्टैंड, प्राधिकरण का दफ्तर, वेबसाइट, दिशा सूचक बोर्ड आदि पर लगाया जाएगा। मास्टर प्लान में साइनेज बोर्ड की डिजाइन व लोकेशन आदि तय की जाएगी। मसलन, 130 मीटर रोड पर साइनेज बोर्ड कैसे लगेगा। सेक्टर के अंदर की सड़कों और सर्विस रोड पर किस डिजाइन व आकार के बोर्ड होंगे आदि जानकारी दी जाएगी। इससे ग्रेटर नोएडा की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) दस्तावेज उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल (https//etender.up.nic.in) पर अपलोड कर दिए गए हैं। ऑनलाइन प्री बिड बैठक 7 दिसंबर को होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। 16 दिसंबर को बिड खुलेगी। बिड के बाद चयनित कंपनी ग्रेटर नोएडा का नया लोगो व साइनेज का मास्टर प्लान तैयार करेगी।