फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno remains the most polluted city in the country

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेनो

Mon, 28 Dec 2020 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Greno remains the most polluted city in the country
नोएडा के सेक्टर- 18 अंडर पास पर रविवार सुबह 11 बजे छाया स्मॉग।
देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेनो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। रविवार को ग्रेनो फिर से डार्क रेड जोन में पहुंच गया यानी वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 418 और नोएडा का 405 दर्ज किया गया। इससे ग्रेनो देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले व नोएडा चौथे नंबर पर रहा। गाजियाबाद का 407 एक्यूआई दर्ज किया गया। नोएडा के चार और ग्रेटर नोएडा के दो मॉनिटरिंग स्टेशन से प्रदूषण की जांच की गई। शनिवार को ग्रेटर नोएडा का 355 व नोएडा का 344 एक्यूआई था, जो रविवार को तेजी से बढ़ गया।
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने के कारण
- ग्रेप के नियमों को पालन नहीं करना
- जगह-जगह धूल उड़ना
- जिम्मेदार एजेंसियों की ओर से पानी का छिड़काव नहीं करना
- कई जगह कूड़ा जलाना
- वाहनों से निकलने वाला धुआं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed