{"_id":"61ba34518b3d0a7f0376cfbe","slug":"greno-city-bus-service-blueprint-ready-journey-starts-from-january-grnoida-news-noi6215235172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो सिटी बस सेवा का खाका तैयार, जनवरी से सफर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो सिटी बस सेवा का खाका तैयार, जनवरी से सफर शुरू
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यूपी रोडवेज के साथ मिलकर ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट में एक बार फिर सिटी बस सेवा का खाका तैयार कर लिया है। पांच रूट तैयार किए गए हैं। इन पर 10 बसों का संचालन होगा। इन रूटों से ग्रेनो वेस्ट के साथ शहर के सभी सेक्टरों, आसपास के गांवों, औद्योगिक क्षेत्रों, नॉलेज पार्क और सूरजपुर कस्बे को जोड़ा गया है। जल्द किराया भी तय हो जाएगा। रोडवेज जनवरी से सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में अभी सार्वजनिक यातायात की सुविधा नहीं है। इसी पर पिछले सप्ताह ग्रेनो प्राधिकरण ने यूपी रोडवेज के साथ बैठक कर सिटी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया था। बैठक के बाद प्राधिकरण ने रोडवेज के साथ मिलकर सिटी बस सेवा के पांच रूट तैयार किए हैं। इन रूटों से ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरों, गांवों, कस्बों, स्कूल-कॉलेज और मुख्य बाजार को जोड़ा गया है। प्रत्येक रूट में 20-20 स्टॉपेज बनाए गए हैं। ज्यादातर रूट को ग्रेनो प्राधिकरण, कलेक्ट्रेट से जोड़ा गया है। जिससे लोग सरकारी कार्यालय तक आसानी से पहुंच सकें। यूपी रोडवेज के अफसरों ने बताया कि प्रत्येक रूट पर दो बसें चलेंगी। सुबह से शाम तक बसें फेरे लगाती रहेंगी। जल्द ही समयसारणी तय हो जाएगी।
ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 में बनेगा अस्थायी बस स्टॉप
ग्रेनो वेस्ट का अस्थायी बस स्टॉप टेकजोन-4 में बनेगा। ग्रेनो प्राधिकरण ने यहां पर 130 मीटर रोड से लगी कॉमर्शियल जमीन को चिह्नित किया है। करीब 10000 मीटर जमीन चिह्नित कर यूपी रोडवेज को पत्र भेज दिया है। यूपी रोडवेज के अफसरों का कहना है कि अस्थायी स्टॉप से दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर के लिए बस चलेंगी। इन रूट का सर्वे कराया जा रहा है। बस स्टॉप पर शौचालय, पानी, कुर्सी, टीनशेड जैसी सुविधाओं की जरूरत होगी। इस संबंध में ग्रेनो प्राधिकरण को पत्र भेजा जाएगा। वहां पर सुविधाएं विकसित होने के बाद ग्रेनो वेस्ट में बस स्टॉप शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर पांच बसों को तैनात किया जाएगा।
पहला रूट
- ननुआ का राजपुर से कासना बस डिपो : ननुआ का राजपुर, दनकौर रोड, कनारसी पुल, बागपुर, घंघोला चौकी, सिरसा, कासना, बस डिपो, ओमीक्रान गोल चक्कर (130 मीटर रोड), ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर ईटा वन गोल चक्कर, सेक्टर जीटा वन (एटीएस गोल चक्कर), गुलिस्तानपुर, तिलपता चौक, सूरजपुर घंटा चौक, सूरजपुर कलेक्ट्रेट, एलजी चौक, जगत फार्म, परी चौक, कासना डिपो।
विज्ञापन
दूसरा रूट
- ननुआ का राजपुर से कासना बस डिपो : ननुआ का राजपुर, बिलासपुर, गिरधरपुर, सिरसा, बैनेट विश्वविद्यालय, डाबरा, सिग्मा-4 गोल चक्कर (130 मीटर रोड), ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय, तिलपता चौक, एक मूर्ति गोल चक्कर ग्रेनो वेस्ट, किसान चौक, हनुमान मंदिर, बिसरख, तुस्याना, पुलिस लाइन, सूरजपुर चौक, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक, पी-3 गोल चक्कर, कासना डिपो।
तीसरा रूट
- कासना बस डिपो से कासना बस डिपो : कासना बस डिपो, सेक्टर सिग्मा दो व चार गोल चक्कर, सेक्टर 36, 37 गोल चक्कर, एच्छर, ओमीक्रान तीन गोल चक्कर, ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय, डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन, बीटा दो ओमैक्स मॉल, गामा दो यूपी रेरा कार्यालय, जगत फार्म, एपीजे कॉलेज, जीएल बजाज, शारदा विश्वविद्यालय, जीएनआईओटी कॉलेज, गलगोटिया कॉलेज, यमुना प्राधिकरण, पी-3 गोल चक्कर, कासना डिपो।
चौथा रूट
- घरबरा गांव से कासना बस डिपो : घरबरा गांव, गौतमबुद्घ विश्वविद्यालय, जिम्स अस्पताल, कासना गांव, होंडा चौक, सेक्टर चाई-फाई वन गोल चक्कर, सेक्टर चाई-2, यथार्थ अस्पताल, गलगोटिया कॉलेज, जीएनआईओटी, शारदा विश्वविद्यालय, एलजी चौक, जगत फार्म, यूपी रेरा कार्यालय, रायन गोल चक्कर, ईटा वन गोल चक्कर, विप्रो गोल चक्कर, ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय, ओमीक्रान तीन, सेक्टर म्यू वन, मथुरापुर गोल चक्कर, जू-तीन, सिग्मा तीन, कासना बस डिपो।
पांचवां रूट
- कुलेसरा से कासना बस डिपो : हिंडन पुल कुलेसरा, हबीबपुर, कच्ची सड़क, यामाहा टी-प्वाइंट, सूरजपुर चौक, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक, जगत फार्म, बीटा वन, रायन स्कूल, अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट, सिटी पार्क, ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय, ओमीक्रान तीन, ओमीक्रान वन, जू-तीन, हायर कंपनी, अजायबपुर, रिठौरी, बैनेट विश्वविद्यालय, डाबरा, डाढ़ा, सिरसा गोल चक्कर, सिग्मा चार, सिग्मा तीन, नट की मढैया, कासना बस डिपो।