फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Yamuna expressway to be 8 lanes soon accident and traffick to decrease

हादसे और जाम की समस्या होगी दूर : आठ लेन का होगा यमुना एक्सप्रेसवे, क्रैश बीम बैरियर की बढ़ेगी ऊंचाई

Wed, 11 Jan 2023 10:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Jan 2023 10:04 AM IST
सार

निर्माण से पहले जेपी और यमुना प्राधिकरण के बीच करार हुआ था। जिसमें स्पष्ट किया गया था कि जब तक एक्सप्रेसवे से रोजाना 32 हजार वाहन गुजरेंगे तब तक एक्सप्रेसवे छह लेन का ही रहेगा। वाहनों की संख्या इससे ज्यादा होने पर इसे आठ लेन का बनाना होगा।

विज्ञापन
Greater Noida Yamuna expressway to be 8 lanes soon accident and traffick to decrease
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों के बाद यमुना प्राधिकरण के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए हैं। करीब 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर एक-एक लेन बनाई जाएंगी। इससे एक्सप्रेसवे आठ लेन का हो जाएगा। एक्सप्रेसवे की चौड़ाई बढ़ने से हादसों में कमी आएगी। चौड़ीकरण के लिए एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पर्याप्त जगह है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर लगे क्रैश बीम बैरियर की भी ऊंचाई दो फीट से बढ़ाकर चार फीट कर दी जाएगी। जेपी इंफ्राटेक इसका डीपीआर तैयार कराएगा। मंगलवार को यमुना प्राधिकरण ने जेपी के साथ बैठक करके दो लेन बढ़ाने के निर्देश दिए। प्राधिकरण अधिकारियों ने मार्च तक काम शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड ने किया था। निर्माण से पहले जेपी और यमुना प्राधिकरण के बीच करार हुआ था। जिसमें स्पष्ट किया गया था कि जब तक एक्सप्रेसवे से रोजाना 32 हजार वाहन गुजरेंगे तब तक एक्सप्रेसवे छह लेन का ही रहेगा। वाहनों की संख्या इससे ज्यादा होने पर इसे आठ लेन का बनाना होगा। अब रोजाना 32 हजार से अधिक वाहन इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। वीकेंड में वाहनों की संख्या और बढ़ जाती है। इसलिए यमुना प्राधिकरण ने अनुबंध के अनुसार अब जेपी को एक्सप्रेसवे पर दो लेन और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एक्सप्रेसवे की दो लेन बनने से एक तरफ जहां हादसों में कमी आएगी। वहीं, आए दिन लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल सकेगा।

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों के दौरान देखा गया है कि क्रैश बीम बैरियर से टकराने के बाद भी वाहन नीचे गिर जा रहे हैं। हादसे के बाद ऐसे वाहनों को ऊपर ही रोकने के लिए प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के किनारे लगे क्रैश बीम बैरियर की ऊंचाई बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी इनकी ऊंचाई करीब दो फीट है। हाल ही में इंडियन रोड कांग्रेस से इसकी ऊंचाई बढ़ाने की मांग की गई है। वहां से अनुमति भी मिल गई है। अब क्रैश बीम बैरियर को चार फीट तक ऊंचा कराया जाएगा। इससे हादसे के बाद वाहन नीचे नहीं गिरेंगे और हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट के शुरू होते ही तेजी से बढ़ेगा ट्रैफिक

यमुना क्षेत्र में नोएडा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरने लगेंगे। एयरपोर्ट के शुरू होते ही एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ जाएगी। इसलिए अधिकारियों ने वाहनों के भार बढ़ने से पहले ही इसके चौड़ीकरण का निर्णय लिया है।

 

औद्योगिक हब बनने से और बढ़ेगी वाहनों की संख्या

यमुना एक्सप्रेसवे पर जल्द ही करीब तीन हजार औद्योगिक कंपनियों का निर्माण होगा। कई कंपनियां उसके आसपास पहले से चल रही है। नई कंपनियों के कार्यरत होने से क्षेत्र में वाहनों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो लेन बढ़ाना अधिकारियों का आकलन सही साबित होगा। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे और पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने को लेकर इंटर चेंज बनाया जाना प्रस्तावित है। उससे भी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।

165 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर रोजाना 32 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। करार के अनुसार दो लेन और बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हो रही है। जेपी इंफ्राटेक के साथ बैठक कर एक्सप्रेसवे की दो लेन बनाने के लिए कहा गया है। इसके बाद एक्सप्रेसवे आठ लेन का हो जाएगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण।

फैक्ट

165 किमी लंबा है यमुना एक्सप्रेसवे
32000 से ज्यादा वाहन रोज गुजरते हैं
4 फीट होगी क्रैश बीम बैरियर की ऊंचाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed