{"_id":"627621e2b197e56329652c4f","slug":"greater-noida-woman-traps-delhi-jal-board-officer-in-honeytrap-ask-for-15-lakh-ransom-this-is-how-her-plan-reveal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए महिला ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाया, मांगे 15 लाख, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए महिला ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाया, मांगे 15 लाख, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 07 May 2022 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 May 2022 01:08 PM IST
सार
फरवरी में मथुरा-वृंदावन घूमने की बात कहकर महिला ने नागेश को परी चौक पर बुला लिया। नागेश की क्रेटा कार से दोनों घूमने चले गए। रात दस बजे लौटने के बाद डेल्टा-2 सेक्टर में दोनों एक होटल में रुके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये मांगने वाली महिला आर्थिक तंगी के कारण खुद ही जाल में फंस गई। उसके तीन बच्चे हैं और पति से विवाद चल रहा है। बीटा-2 पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में एक अधिवक्ता समेत चार आरोपी फरार हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।
बीटा दो कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि महिला को पैसों की आवश्यकता थी। मुख्य साजिशकर्ता देवेंद्र ने अधिकारी नागेश का मोबाइल नंबर महिला को दिया था। महिला ने नागेश को मिस कॉल की। नागेश ने पलटकर कॉल की तो महिला ने बातों में उसे फंसा लिया।
फरवरी में मथुरा-वृंदावन घूमने की बात कहकर महिला ने नागेश को परी चौक पर बुला लिया। नागेश की क्रेटा कार से दोनों घूमने चले गए। रात दस बजे लौटने के बाद डेल्टा-2 सेक्टर में दोनों एक होटल में रुके। इस दौरान पुलिस की वर्दी में महिला के साथी ओयो होटल पहुंचे और दोनों का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
इसी वक्त महिला के फर्जी पति बने एक आरोपी ने 15 लाख रुपये देने पर समझौता करा दिया। इस दौरान आरोपियों ने नागेश से डेबिट कार्ड और पेटीएम के जरिये 2.85 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद बाकी रकम के लिए उसके पास उगाही की कॉल आने लगी।
कुछ समय बाद जब उन्हें लगा कि नागेश बाकी पैसे नहीं देगा तो महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कमिश्नर दफ्तर में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला, भारत व प्रशांत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि देवेंद्र, मिंटू, अधिवक्ता पांचाल व एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।