{"_id":"639adf6b84116c309c38b110","slug":"greater-noida-woman-policeman-going-on-duty-robbed-commissioner-suspends-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडाः ड्यूटी जा रही महिला पुलिसकर्मी से लूट, कमिश्नर ने एसएचओ को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडाः ड्यूटी जा रही महिला पुलिसकर्मी से लूट, कमिश्नर ने एसएचओ को किया सस्पेंड
Thu, 15 Dec 2022 02:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 15 Dec 2022 02:18 PM IST
सार
बदमाश महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने एसएचओ को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही दोषियों को जल्द पकड़ने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रबूपुरा में ड्यूटी जाते वक्त महिला पुलिसकर्मी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश ने उसे अकेला पाकर हमला किया और गला दबाकर झाड़ियों में खींच ले गया। वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने उसकी जान बचाई। बदमाश महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने एसएचओ को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही दोषियों को जल्द पकड़ने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
एसएचओ को सस्पेंड करने का कारण महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई घटना को गंभीरता से न लिया जाना बताया जा रहा है। जब महिला पुलिसकर्मी ने पनी आपबीती थाने जाकर बताई तो न ही उसकी बात को सुना गया और न मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसकी जानकारी गौतमबुद्धनगर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को हुई तो उन्होंने एसएचओ के प्रति नाराजगी जाहिर कि और उसे सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन