फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida two cousin sisters marry each other as in Lesbian relationship

अजब इश्क: एक माह पहले गायब हुईं ममेरी-फुफेरी बहनें, पुलिस ने खोजा, सामने आए सच से पुलिस भी रह गई अवाक

Mon, 16 May 2022 12:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 May 2022 12:05 PM IST
सार

युवतियों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से एक साथ गई थीं और किसी ने उनके साथ कोई जबरदस्ती नहीं की है। उन्होंने परिजनों से खतरा बताया तो पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि युवतियों को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार परिजन होंगे। 

विज्ञापन
Greater Noida two cousin sisters marry each other as in Lesbian relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनकौर से एक माह पहले घर से गायब हुई ममेरी-फुफेरी बहनों को पुलिस ने तलाश कर लिया। दोनों युवती समलैंगिक हैं और उन्होंने घर से गायब होने के बाद दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली थी और एक स्थान पर एक साथ रह रही थीं। पुलिस ने दोनों युवतियों को उनके मनचाहे स्थान पर पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की एक युवती 20 अप्रैल को गायब हो गई थी और उसी दिन उसकी ममेरी बहन भी गायब हो गई। दोनों के परिजनों ने दनकौर और दिल्ली के थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों युवतियों को तलाश लिया तो उनके समलैंगिक होने की बात सामने आई।
विज्ञापन


एक युवती पति के रूप में थी तो दूसरी युवती दुल्हन की वेषभूषा में थी। पुलिस ने युवतियों के बयान दर्ज कराए और परिजनों को बुलाकर बात कराई। युवतियों ने घर जाने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह पति-पत्नी की तरह एक साथ जीवन बिताएंगी। उनको एक साथ रहने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवतियों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से एक साथ गई थीं और किसी ने उनके साथ कोई जबरदस्ती नहीं की है। वे यहीं पर रहकर शादी करतीं तो परिजन करने नहीं देते। इसलिए, भागकर शादी की। उन्होंने परिजनों से खतरा बताया तो पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि युवतियों को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार परिजन होंगे। 

Trending Videos

परिजन भी आपस में भिड़े 

युवतियों के इस प्रसंग को लेकर दोनों युवतियों के परिजन भी आपस में भिड़ते नजर आए। दोनों युवतियों ने स्पष्ट कहा कि वह बालिग हैं और एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। परिजन दोनों के सामने खूब गिड़गिड़ाए कि वह समाज के सामने क्या मुंह दिखाएंगे, लेकिन युवतियों पर इसका जरा भी असर न हुआ और वे एक साथ रहने पर अड़ी रहीं। उनकी जिद के आगे परिजन भी बेबस नजर आए।

दोनों युवतियों ने समलैंगिक संबंधों के चलते शादी कर ली। दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्हें एक परिचित रिश्तेदार के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।-राधा रमण सिंह, निरीक्षक कोतवाली, दनकौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed