फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida The body of the student s aunt was found in the sack, on the complaint of the landlord

Greater Noida: छात्र की मौसी का था बोरे में मिला शव, मकान मालिक की शिकायत पर भांजे पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 11 Jul 2022 08:02 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 11 Jul 2022 08:02 AM IST
सार

शनिवार रात गामा-1 सेक्टर स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहने वाली महिला का शव बोरे में बंद मिला था। जबकि उसके साथ रहने वाला बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र आशीष रंजन लापता था। कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को बुलाकर कमरा खुलवाया गया तो बोरे में शव मिला।

विज्ञापन
Greater Noida The body of the student s aunt was found in the sack, on the complaint of the landlord
मौसी का बोरे में मिला शव, भांजा लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीटा-2 थाना क्षेत्र के गामा-1 सेक्टर स्थित मकान में हुई महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। बोरे में मिला शव छात्र के साथ रह रही विवाहित मौसी पूजा भारती का था। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात गामा-1 सेक्टर स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहने वाली महिला का शव बोरे में बंद मिला था। जबकि उसके साथ रहने वाला बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र आशीष रंजन लापता था। मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी दी थी कि दोनों लगभग एक साल से उनके मकान में चचेरे भाई बहन बनकर रह रहे थे। महिला अपना नाम अनवी बताती थी जबकि पहचान पत्र से पता चला कि उसका नाम बिहार के बांका जिला निवासी पूजा भारती है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतका छात्र आशीष की विवाहित मौसी थी। पूजा का विवाह झारखंड में हुआ था। वह अपने पति व परिजनों से सरकारी नौकरी की तैयारी करने की बात कहकर ग्रेटर नोएडा में आकर रहने लगी थी। वहीं, आशीष ने भी कभी पूजा के साथ रहने की जानकारी नहीं दी थी। अभी हाल ही में कॉलेज की तरफ से प्लेसमेंट में आशीष की सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी लगी थी और उसे जल्द ही ज्वाइन करना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुमराह करने के लिए महिला के पास रखा सुसाइड नोट

पुलिस का कहना है कि महिला के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने घरेलू समस्याओं की वजह से खुदकुशी की बात लिखी है। आशंका है कि ये सुसाइड नोट पुलिस को गुमराह करने के लिए लिखा गया हो। वहीं, एक यथार्थ अस्पताल का पर्चा भी मिला है, जो 2019 का है। इससे पता चलता है कि महिला तभी से ग्रेटर नोएडा में रह रही है। 

आठ जुलाई को सीसीटीवी में जाता दिखा आशीष 

मकान मालिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि आशीष आठ जुलाई को एक बैग लेकर घर से निकला है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उनका कहना है कि नौकरी लगने के बाद वह मकान खाली करने की कह रहे थे। जब वह दिखाई नहीं दिए तो उन्हें लगा कि वह मकान खाली कर चले गए, कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ था। कमरे से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि इस मामले में मकान मालिक की तहरीर पर आशीष रंजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरी वारदात का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed