{"_id":"62483323fdefd10abf168dfc","slug":"greater-noida-sector-alpha-beta-gamma-and-omicron-name-will-be-replace-by-sector-1-2-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अल्फा, बीटा, डेल्टा और ओमिक्रोन सेक्टर का बदला जाएगा नाम, जीएनआईडीए ने गठित की समिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अल्फा, बीटा, डेल्टा और ओमिक्रोन सेक्टर का बदला जाएगा नाम, जीएनआईडीए ने गठित की समिति
Sat, 02 Apr 2022 04:57 PM IST
सुशील कुमार
पीटीआई, ग्रेटर नोएडा
पीटीआई, ग्रेटर नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 02 Apr 2022 04:57 PM IST
सार
कोरोना के वैरिएंट के नाम होने पर सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा और ओमिक्रॉन का नाम बदलने के लिए मांग उठने लगी है। इसके लिए एक समिति भी गठित की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टर का नाम बदलने का फैसला किया है। 30 वर्षों से अधिक समय के बाद आवासीय सेक्टर अल्फा, बीटा, डेल्टा और ओमिक्रोन के नामों को बदला जाएगा। इसे संख्यात्मक आंकड़ा 1, 2, 3 से बदला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, ग्रीक वर्णमाला के अल्फा, बीटा, डेल्टा और ओमिक्रोन कोविड वेरिएंट है। इसलिए इसका नाम बदला जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि निवासियों के एक वर्ग से सेक्टरों का नाम बदलने की मांग की गई है। इसके लिए स्थानीय ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने निर्णय लेने के लिए एक समिति बनाई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी डेल्टा और ओमिक्रोन को कोविड वेरिएंट्स का नाम देने के लिए इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन