ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 निवासी क्रिकेट पुष्कर शर्मा का चयन नैरोबी क्रिकेट लीग के लिए हुआ है। वह विदेशी पिच पर हरफनमौला की भूमिका में खेलते नजर आएंगे। पुष्कर एलडोरेट हॉक्स के लिए खेलेंगे। मैच का सजीव प्रसारण यूट्यूब और फेसबुक पर होगा। इससे पहले पुष्कर नैरोबी प्रोविंशियल क्रिकेट एसोसिएशन (एनपीसीए) में शानदार बल्लेबाजी (नाबाद 167) के कारण वह सुर्खियों में रहे हैं। इसमें वह रुआरका स्पोर्ट्स क्लब का हिस्सा थे। पुष्कर ने बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे लीग के सभी मैच नैरोबी जिमखाना मैदान में खेले जाएंगे। इसका आयोजन नैरोबी प्रोविंशियल क्रिकेट स्पोर्ट्स क्लब कर रहा है। इसमें छह टीमें नैरोबी होर्नबिल्स, एलडोरेट हॉक्स, नाकुरु फ्लमिंगोएस, मोम्बासा ईगल्स, मचकोस वुल्चर्स और किसुमु करनेस खेलेगी। लीग में केन्या, जिंबाब्वे, यूगांडा, पाकिस्तान, श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं।