फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida's education hub became drug hub

Greater Noida: डार्क वेब ने एजुकेशन हब को बनाया नशे का गढ़, विदेशों तक जुड़े हैं ड्रग्स तस्करी के तार

Sat, 10 Jun 2023 01:19 PM IST
विजय पुंडीर जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 10 Jun 2023 01:19 PM IST
सार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के युवा ड्रग्स तस्करी के दलदल में फंस रहे हैं। नशीले पदार्थों की बढ़ती उपलब्धता से पहले वह ड्रग्स का सेवन शुरू करते हैं। एक बार लत लगने पर अपनी इच्छाओं को पूर्ति के लिए वह तस्करी दलदल में घुस जाते हैं।

विज्ञापन
Greater Noida's education hub became drug hub
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एजुकेशन हब के रूप में मशहूर नोएडा-ग्रेटर नोएडा की छवि धीरे-धीरे नशे के गढ़ के रूप में बनती जा रही है। डार्क बेब की अवैध गतिविधियों को इसकी सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है। हाल ही में पकड़े गए ड्रग्स तस्करी के ज्यादातार बड़े मामलों के तार नोएडा और ग्रेनो से जुड़े पाए गए हैं। मंगलवार को भी नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई में ग्रेटर नोएडा की छात्रा पकड़ी गई है। ड्रग्स तस्करी का यह रैकेट भी विदेशों तक फैला था। कार्रवाई के बाद एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली-एनसीआर में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के नशे का केंद्र बनने की बात कही है। वहीं हाल ही में ग्रेनो में पकड़ी गईं दोनों ड्रग्स फैक्टरी में भी क्रिप्टो करेंसी से लेनदेन और डार्क वेब के जरिये तस्करी की बात सामने आई थी।

विज्ञापन


एनसीबी की इस कार्रवाई से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस पिछले साल ही इस तरह के गिरोह का खुलासा कर चुकी है। तत्कालीन डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने टेलीग्राम चैनल का सदस्य और ग्राहक बनकर कैलिफोर्निया वीड, एमडीएमए, एलएसडी ड्रग्स तस्करी करने वाले पांच छात्रों को गिरफ्तार किया था। अभिषेक वर्मा जिले के कॉलेज में ही पढ़ाई कर चुके हैं। उन्हें पिछले साल तैनाती के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि छात्र टेलीग्राम चैनल के माध्यम से ड्रग्स तस्करी कर रहे हैं। ड्रग्स मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (एमडीएम) और एलएसडी ड्रग्स बताया गया था। डीसीपी स्वयं ग्रुप में ग्राहक बनकर शामिल हुए और ड्रग्स खरीदने के बहाने 18 सितंबर 2022 तीन छात्रों को गिरफ्तार कर 29 लाख की ड्रग्स बरामद करने का दावा किया था। आरोपी दिल्ली, हरियाणा से नॉलेज पार्क क्षेत्र के कॉलेज के पास ड्रग्स लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन

पहचान छुपाने के लिए डार्क वेब का करते हैं इस्तेमाल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के युवा ड्रग्स तस्करी के दलदल में फंस रहे हैं। नशीले पदार्थों की बढ़ती उपलब्धता से पहले वह ड्रग्स का सेवन शुरू करते हैं। एक बार लत लगने पर अपनी इच्छाओं को पूर्ति के लिए वह तस्करी दलदल में घुस जाते हैं। आमतौर पर युवा यह सोचकर डार्क वेब का सहारा लेते हैं कि उनकी पहचान छुपी रहेगी। लेकिन इस चक्कर में वह तस्करों के मोहरे बनकर रह जाते हैं।
बॉय फ्रेंड के झांसे में आकर ड्रग्स की दलदल में फंसी

एनसीबी ने दिल्ली में पकड़ी गई ग्रेनो की छात्रा की पहचान उजागर नहीं की है। लेकिन इतना बताया है कि अपने बॉय फ्रेंड के झांसे में आकर ड्रग्स की दलदल में फंस गई थी। छात्रा को पहले सिगरेट और बीयर की लत लगी। इसके बाद वह ड्रग्स के चंगुल में फंस गई। एनसीबी ने छात्रा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई। छात्रा और गिरफ्तार आरोपी एनसीआर, केरल, महाराष्ट्र समेत नीदरलैंड और अमेरिका तक फैले ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े थे। आरोपी क्रिप्टो करेंसी के जरिये लेनदेन करते हैं।

क्या है डार्क वेब या डार्क नेट
डार्क वेब या डार्क नेट को इंटरनेट का अंडरवर्ल्ड कहा जाता है। यह इंटरनेट का वह हिस्सा है, जिसे सर्च इंजन पर इंडेक्स नहीं किया जाता। यह कहा जाता है कि हम इंटरनेट का केवल पांच फीसदी हिस्सा प्रयोग करते हैं। शेष 95 प्रतिशत हिस्सा डार्क वेब है। डार्क वेब सामान्य ढंग से एक्सेस नहीं किया जा सकता। केवल ड्रग्स नहीं कई अन्य अवैध गतिविधियां भी डार्क वेब के जरिये संचालित की जा रही हैं।

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स तस्करी के बड़े खुलासे
18 मई 2019 - पी-4 सेक्टर में एनसीबी ने 400 करोड़ की 1818 किलो ड्रग्स बरामद कर तीन विदेशी पकड़े।
18 सितंबर 2022 - नॉलेज पार्क क्षेत्र के कॉलेज के पास से 29 लाख की ड्रग्स समेत तीन छात्रएं गिरफ्तार।
14 मई 2022 - दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ग्रेनो से दो करोड़ की कोकीन समेत दो आरोपी पकड़े।
23 मई 2023 - थीटा-2 सेक्टर के मकान से 300 करोड़ की एमडीएमए बरामद, नौ नाइजीरियाई गिरफ्तार।
30 मई 2023 - मित्रा सोसाइटी के मकान से 150 किलो ड्रग्स बरामद, तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार।

कोटगौतमबुद्ध नगर पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करों पर कार्रवाई कर रही हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर नाइजीरियाई गिरोह के 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। -अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed