फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida remains the most polluted in Delhi-NCR, AQI 346

दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा ग्रेटर नोएडा, एक्यूआई 346

Mon, 21 Dec 2020 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida remains the most polluted in Delhi-NCR, AQI 346
दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा ग्रेटर नोएडा, एक्यूआई 346
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ठंड के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा की आबोहवा बिगड़ती जा रही है। रविवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी रेड जोन में पहुंच गया। जबकि, शनिवार को नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में पहुंचा था। ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद के साथ दिल्ली-एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा। ग्रेनो का एक्यूआई 346 और नोएडा का एक्यूआई 333 दर्ज किया गया।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जबकि, हवा भी चल रही है। हवा का भी असर वायु प्रदूषण पर नहीं पड़ रहा है। रविवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की बुलेटिन में नोएडा का एक्यूआई 333 रहा। जबकि, ग्रेनो का एक्यूआई 346 पहुंच गया है। जबकि, एक दिन पहले यह 292 था। रविवार को ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद का एक्यूआई बराबर रहा। दोनों संयुक्त रूप से दिल्ली-एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहर रहे। वहीं, नोएडा दूसरे नंबर पर रहा। देश में सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में ग्रेनो 7वें और नोएडा 8वें स्थान पर रहा। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि ठंड के कारण वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। ठंड कम होते ही प्रदूषण कम होना शुरू हो जाएगा। वहीं, लोगों का आरोप है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए यूपीपीसीबी और प्राधिकरण के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed