फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Police arrested accused in case of digital arrest

ग्रेटर नोएडा: डिजिटल अरेस्ट कर 75.57 लाख रुपये की ठगी, आरोपी पुणे से गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 08:20 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 02 Nov 2025 08:20 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा बीटा-2 पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 75.57 लाख की ऑनलाइन ठगी के आरोपी गणेश सूर्यकांत ओटी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। आरोपी ने ग्रेनो के अतिन कुमार विश्वास से तीन चरणों में यह रकम हड़पी थी।

विज्ञापन
Greater Noida Police arrested accused  in case of digital arrest
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 75.57 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजूरी पुणे महाराष्ट्र के गणेश सूर्यकान्त ओटी के रूप में हुई है। सेक्टर अल्फा-2 की पार्श्वनाथ इडेंस सोसाइटी निवासी अतिन कुमार विश्वास ने मार्च-2024 में केस दर्ज कराया था कि उनके साथ तीन अलग-अलग तिथियों पर कुल 75.57 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी।

विज्ञापन


इसमें 31 जनवरी 2024 को 5.57 लाख, दो फरवरी को 50 लाख और तीन फरवरी को 20 लाख की राशि ठगों ने हड़प ली थी। शिकायतों के आधार पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) ने संबंधित बैंकों से 20 लाख, एक लाख और 15,510 रुपये को होल्ड करवा दिया था। इन रकमों की वापसी के लिए न्यायालय के आदेश की आवश्यकता बताई गई थी। जिसके लिए पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीसीपी से अनुरोध किया था। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी के गिरोह में शामिल लोगों ने साइबर ठगी के लिए पीड़ित को मुंबई पुलिस का इंस्पेक्टर बनकर फोन किया। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि उसने कोई पार्सल ताइवान भेजा है। इसमें दो किलो ड्रग्स निकली है। इसी चीज का डर दिखाते हुए आरोपियों ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने भय के कारण आनन-फानन में आरोपियों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराईं थी। पहली शिकायत 5 फरवरी को 70 लाख और दूसरी शिकायत 8 फरवरी 2024 को 5.57 लाख की ठगी के लिए दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने भी केस दर्ज किया था। 


जांच में पता चला था कि आरोपियों ने आरटीजीएस के माध्यम से वादी के खाते से 75.57 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। जांच में आरोपी गणेश सूर्यकांत ओटी का नाम प्रकाश में आया था। 31 अक्तूबर को आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर ट्राजिंट रिमांड पर लाया गया। साथ ही वादी के करीब 47 लाख रुपये वापस कराए गए है। आरोपियों को सूरजपुर स्थति कोर्ट में पेश करने के बाद लुक्सर स्थित जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed