फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida person wrote a letter to District Magistrate warning of religious conversion

ये कैसी चेतावनी: DM से लगाई गुहार, नहीं मिला न्याय तो कर लूंगा धर्म परिवर्तन; बढ़ा लूंगा दाढ़ी

Tue, 20 Jun 2023 10:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 10:52 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक सुनील गौतम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। पत्र में लिखा है कि अगर न्याय नहीं मिलेगा तोर धर्म परिवर्तन कर लूंगा। 

विज्ञापन
Greater Noida person wrote a letter to District Magistrate warning of religious conversion
धर्म परिवर्तन

विस्तार

अट्टा गुजरान गांव निवासी सुनील गौतम ने जिलाधिकारी के नाम पत्र दिया है और चेतावनी दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह धर्म परिवर्तन करेगा। सुनील ने बताया कि गांव में ग्राम सभा की जमीन पर खेल मैदान बना हुआ है। उस जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। उसने कब्जा हटाने की शिकायत की थी। जांच में तहसील सदर की टीम ने उसके मकान को भी ग्राम सभा की जमीन पर बना हुआ बताया है।

विज्ञापन

गौतम ने बताया कि प्रशासन ने मांग की है कि अगर उसका मकान ग्राम सभा की जमीन पर बना हुआ है तो प्रशासन उसे तोड़ दें। यदि प्रशासन नहीं तोड़ सकता तो उसे जेसीबी उपलब्ध करा दें। उसका आरोप है कि दनकौर कांड में पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके और परिवार के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उसका कहना है कि अगर उसको न्याय नहीं मिला तो वह धर्म परिवर्तन करने को मजबूर होगा। सुनील का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिलता है तो उसने दाढ़ी बढ़ाकर धर्म बदलने की तैयारी भी शुरू कर दी है और इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed