फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida parents denied to buy new smartphone for son angry boy commit suicide

मोबाइल की लत: मम्मी-पापा ने नहीं दिलाया नया स्मार्टफोन, 15 साल के लड़के के कदम ने दहला दिया सबका दिल

Tue, 14 Feb 2023 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 14 Feb 2023 12:45 PM IST
सार

मोबाइल पर तरह-तरह के गेम और इंटरनेट पर आकर्षक सामग्री मौजूद है। किशोर अवस्था में गेम्स और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री से किशोंरो को इसकी लत लग जा रही है।

विज्ञापन
Greater Noida parents denied to buy new smartphone for son angry boy commit suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अभिभावकों के स्मार्टफोन दिलाने से इनकार करने पर 15 वर्ष के छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि चाई-4 सेक्टर में रहने वाले सोमनाथ राजवंशी (15) पुत्र सज्जन राजवंशी ने रविवार रात को घर पर पंखे से चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


सज्जन राजवंशी माली हैं, उनकी पत्नी घरेलू सहायिका हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि छात्र मोबाइल पर गेम खेलने का आदी था। पिछले कुछ समय से उसका मोबाइल खराब हो गया था। वह परिजन से लगातार नया स्मार्टफोन दिलाने की मांग कर रहा था। किशोर के मोबाइल की लत से परेशान परिजन ने मोबाइल दिलाने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

नशे की लत जैसी है मोबाइल और इंटरनेट की लत

मोबाइल पर तरह-तरह के गेम और इंटरनेट पर आकर्षक सामग्री मौजूद है। किशोर अवस्था में गेम्स और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री से किशोंरो को इसकी लत लग जा रही है। शुरू-शुरू में यह खेल होता है और आगे चलकर यह नशे की लत की तरह हो जाती है। अभिभावक जब भी मोबाइल से दूर रहने के लिए कहते हैं तो किशोरों का स्वभाव बिगड़ जाता है। कई बार अवसाद में आकर किशाेर ऐसे कदम उठा रहे हैं। ऐसे में किशोरों को परामर्श की जरूरत है।- डॉ. अभय सिंह तोमर, मनोवैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed